बोकारो पुलिस : नो बाइक फॉर माइनर्स, रोजाना स्कूल के पास चलेगा अभियान

Updated:
विज्ञापन

02 | Prabhat Khabar Network

बोकारो पुलिस ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए 'नो बाइक फॉर माइनर्स' अभियान शुरू किया है। पकड़े जाने पर अभिभावकों पर भारी जुर्माना लगेगा।

विज्ञापन

बोकारो. नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एसपी नाथू सिंह मीणा ने बोकारो पुलिस को ''नो बाइक फॉर माइनर्स''अभियान चलाने का निर्देश दिया है. पिछले तीन दिनों में सेक्टर छह थाना क्षेत्र में दो निजी विद्यालयों के समीप अभियान चलाया गया. सिटी डीएसपी राजीव रंजन के देखरेख में सेक्टर छह थाना इंस्पेक्टर संगीता कुमारी ने दो दर्जन से अधिक बाइक जब्त किया. पहले दिन अभिभावकों व बच्चों को काउंसेलिंग कर चेतावनी देकर छोड दिया गया. दूसरे दिन चालान काट कर हजारों रूपये की वसूली हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसपी श्री मीणा ने कहा कि नो बाइक फॉर माइनर्स चलाने के पीछे उद्देश्य अभिभावकों के साथ शहरवासियों को जागरूक करना है. बोकारो में अधिकांश बच्चे सुबह स्कूल जाते वक्त अभिभावक के बिना जानकारी के दो पहिया या चार पहिया वाहन का प्रयोग करते है. नाबालिग पर अभिभावक नजर रखें, तो सडक दुर्घटना की संख्या कम हो जायेगी.

नाबालिग रोमांच के चक्कर में ओवर स्पीड ड्राइव, ट्रीपल राइड, शार्टकट ड्राइव के साथ बेट लगाकर ड्राइव जैसी हरकत करते है. खुद नाबालिग के लिए खतरनाक है. शहवासियों के लिए भी परेशानी है.

नाबालिग के वाहन चलाने पर क्या है नियम यातायात इंस्पेक्टर नीतिश कुमार ने बताया कि यदि कोई नाबालिग दो पहिया (बाइक व स्कूटी) या चार पहिया (कार सहित अन्य वाहन) चलाता है. इस दौरान पकड़े जाते है, तो उसके अभिभावक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा. साथ ही जुर्माना नहीं भरने पर तीन साल तक की जेल का भी प्रावधान है. अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों पर विशेष नजर रखें. विशेष कर सुबह के समय पर. नाबालिग द्वारा लगातार दो पहिया व चार पहिया वाहन के उपयोग को देखते हुए वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है. यह लगातार जारी रहेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola