मेडिक्लेम योजना. 11 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2027 तक के लिए होगा नवीनीकरण

बीएसएल मेडिक्लेम योजना का नवीनीकरण 11 जुलाई 2026 से शुरू हो गया है। रिटायर कर्मी 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
बोकारो. बोकारो इस्पात संयंत्र की ओर से वर्तमान मेडिक्लेम योजना का नवीनीकरण शनिवार से शुरू किया गया. नवीनीकरण अवधि 11 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2027 तक के लिए शुरू किया गया है. बीमा प्रदाता के रूप में मेसर्स न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड व थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (टीपीए) के रूप में मेसर्स एमडी इंडिया हेल्थ इंश्योरेंस टीपीए लिमिटेड का चयन किया गया है.
योजना के अंतर्गत वार्षिक प्रीमियम आयु के अनुसार निर्धारित किया गया है. 70 वर्ष से कम आयु के सदस्य के लिए यह ₹9,609 है, वहीं 70 से 80 वर्ष के बीच आयु वाले सदस्य के लिए ₹6,428 निर्धारित किया गया है. 80 वर्ष से अधिक आयु के सदस्य के लिए यह राशि ₹100 रखी गई है. सदस्य योजना का नवीनीकरण https://sailenrollment.mdindia.com पर जाकर कर सकते हैं.
प्रीमियम राशि का ऑनलाइन भुगतान कर सदस्यता ग्रहण कर सकते है लॉगिन के लिये सदस्य अपने एमआईएन को यूज़र आईडी व सेवा रिकॉर्ड के अनुसार जन्मतिथि या पूर्व में आपके द्वारा डाला गया पासवर्ड का उपयोग करें. वे सदस्य जो पूर्व में योजना में शामिल नहीं हुए हैं या समय पर नवीनीकरण नहीं कर सके हैं, वे "गैप केस " श्रेणी के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं.
सदस्यता लेने के लिए इच्छुक सदस्य, अपनी आयु के अनुसार प्रीमियम राशि का ऑनलाइन भुगतान कर सदस्यता ग्रहण कर सकते है. योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी सेल की वेबसाइट पर उपलब्ध मेडिक्लेम योजना के नवीनीकरण और गैप केस आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है.
योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी सेल की वेबसाइट www.sail.co.in व सहयोग पोर्टल sahyog.sailbsl.in पर उपलब्ध है. सहायता या जानकारी के लिए 06542-240273 पर संपर्क किया जा सकता है. यदि नवीनीकरण के दौरान कोई जानकारी अधूरी या त्रुटिपूर्ण प्रदान की जाती है, तो ऐसी स्थिति में सेल/बीएसएल किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा. सुनील तिवारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










