ददई दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

09 | Prabhat Khabar Network

बोकारो में पूर्व सांसद और मंत्री स्व. चंद्रशेखर दुबे 'ददई दुबे' की प्रथम पुण्यतिथि पर समाज के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

बोकारो. संपूर्ण विप्र समाज, बोकारो जिला की ओर से धनबाद लोकसभा के पूर्व सांसद व झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री स्व. चंद्रशेखर दुबे ''ददई दुबे'' की प्रथम पुण्यतिथि शुक्रवार को कैंप-2 स्थित 20 सूत्री कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी. शुरुआत स्व. ददई दुबे के चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण के साथ हुई. उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ददई दुबे के बताए मार्ग पर चलने तथा समाजहित व जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. मौके पर दीनानाथ पांडेय, विष्णु शंकर मिश्र, दिवाकर दुबे, बबनजी ओझा, कुंज बिहारी पाठक, मनोज कुमार, पप्पू पांडेय, पप्पू चौबे, कृपा शंकर दुबे, बिमलेश पांडेय, शशिकांत तिवारी, अंकित पांडेय, मनोज पांडेय, विनय मिश्रा, बबलू पांडेय, प्रदीप कुमार, बटुख मिश्रा सहित समाज के पदाधिकारी, सदस्य व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. धर्मनाथ कुमार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola