Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: रियो ने इस शख्स से कहा- मैं अंश विरानी का बेटा हूं…. पिता की मौत का कारण जानने में जुटा

Published by : Ashish Lata Updated At : 18 May 2026 11:30 AM

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 नंदिनी और अंश फोटो- ट्विटर

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के आने वाले एपिसोड जबरदस्त होने वाले हैं, क्योंकि रियो अब अंश की मौत की सच्चाई का पता लगाने में लगा हुआ है. वह विरानी हाउस भी पहुंच चुका है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के एपिसोड की शुरुआत तुलसी के फोन कॉल से होती है, जहां वह अजय की मां से पूछती है कि क्या वे लोग शादी के लिए निकल चुके हैं. अजय की मां बताती हैं कि वे रास्ते में हैं. हालांकि वह अपने बेटे को कहती है कि वह परी को अकेले नहीं छोड़ सकता है. वह याद दिलाती है कि कैसे परी ने बिना अपनी जान की परवाह किए सनी को बचाने के लिए खुद को खतरे में डाल दिया था. मां की बातें सुनकर अजय का दिल पिघलने लगता है. सनी भी उसे शादी में चलने के लिए मनाता है और आखिरकार अजय तैयार हो जाता है.

अंश की मौत को लेकर रियो के मन में उठ रहा है सवाल

दूसरी तरफ रियो के मन में लगातार सवाल उठ रहे हैं. उसे करण के साथ हुई पिछली बातचीत याद आती है, जिसमें जब भी अंश की मौत का जिक्र होता था करण बात घुमा देता था. उसने रियो से यह वादा भी लिया था कि वह दोबारा इस बारे में सवाल नहीं करेगा. अब रियो को यकीन होने लगा है कि उससे कोई बहुत बड़ा सच छुपाया जा रहा है.

नियति से रियो पूछता है ये सवाल

इधर नियति कमरे में आती है, तो रियो उससे अपने नाम को लेकर सवाल करता है. वह पूछता है कि उसका नाम रियो क्यों रखा गया, अंश से जुड़ा कोई नाम क्यों नहीं रखा गया. इतना ही नहीं, वह अचानक “अंश विरानी” का नाम भी बोल देता है. यह सुनते ही नियति का चेहरा बदल जाता है. उसके हाथ से पॉपकॉर्न का बाउल गिर जाता है और वह बुरी तरह घबरा जाती है.

अंश की मौत का सच पता लगाएगा रियो

उसी समय टीवी पर गोली चलने का सीन आता है. आवाज सुनकर नियति और ज्यादा डर जाती है और तुरंत टीवी बंद करने को कहती है. रियो उसे संभालता है लेकिन उसके मन में शक और गहरा हो जाता है. वह समझ जाता है कि अंश का नाम और गोली की आवाज दोनों ही नियति को अंदर तक हिला देती हैं. तभी वह फैसला करता है कि आज ही सच पता लगाकर रहेगा.

नंदिनी से रियो पूछता है ये सवाल

सच्चाई जानने के लिए रियो बूढ़े आदमी का भेष बनाकर शांति निकेतन पहुंचता है. तुलसी उसे देखती तो है, मगर पहचान नहीं पाती. कुछ देर बाद रियो की मुलाकात नंदिनी से होती है. वह अंश विरानी के बारे में पूछता है. सवाल सुनते ही नंदिनी घबरा जाती है. तभी रियो नकली दाढ़ी हटाकर अपनी असली पहचान बताता है और कहता है कि वह अंश विरानी का बेटा है. यह सुनते ही नंदिनी के होश उड़ जाते हैं. पुराने डर और यादें उसके सामने लौट आती हैं. रियो उससे सच जानना चाहता है, लेकिन नंदिनी डरकर वहां से भाग जाती है. उसे जाते हुए देखकर रियो मन ही मन कसम खाता है कि अब वह अंश विरानी से जुड़ा हर सच सामने लाकर ही रहेगा.

यह भी पढ़ें- फाइनली आरजे माहवश ने युजवेंद्र चहल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया दोनों के बीच क्या है सच

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola