मैं जिंदा हूं और सबूत दूंगा... Batwara 1947 के दूसरे टीजर में दिखा बंटवारे का दर्द और तबाही का मंजर

Updated:
विज्ञापन
सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम

सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम

सनी देओल स्टारर 'बंटवारा 1947' का दूसरा टीजर आउट हो गया. इसमें सनी देओल एक निडर योद्धा के रूप में दिखाई देते हैं, जो डर और नफरत के माहौल में भी हिम्मत नहीं हारता. वह दुश्मनों का खत्मा करता है.

विज्ञापन

सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर 'बंटवारा 1947' का दूसरा टीजर रिलीज हो गया है. भारत-पाकिस्तान विभाजन की बैकग्राउंड पर बनी इस ऐतिहासिक ड्रामा को आमिर खान प्रोडक्शंस प्रोड्यूस कर रहा है. फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Batwara 1947 Teaser 2: बंटवारा 1947 का दूसरे टीजर आउट

टीजर की शुरुआत विभाजन के दर्दनाक दौर की झलकियों से होती है. शुरुआती सीन्स में प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी अपने-अपने किरदारों में बिखरे हुए और इस त्रासदी से टूटे नजर आते हैं. उनके चेहरे पर डर दिखाई देता है. क्लिप आगजनी, हिंसा और आम लोगों पर हुए अत्याचारों को बेहद इमोशनल अंदाज में दिखाया गया है.

Sunny Deol Deol In Batwara 1947: हिम्मत का रास्ता चुनते हैं सनी देओल

इसके बाद सनी देओल की दमदार एंट्री होती है. नफरत और डर से भरे माहौल में भी वह हिम्मत का रास्ता चुनता है और एक निडर योद्धा के रूप में नजर आते हैं. वह कहते हैं, ''डर रहा है इंसान... मर रहा है इंसान और मैं जीते जी मरना नहीं चाहता, मैं जिंदा हूं और जिंदा होने का सबूत दूंगा.''

Batwara 1947 Story: 'बंटवारा 1947' किस कहानी पर आधारित है?

'बंटवारा 1947' मशहूर लेखक असगर वजाहत के चर्चित नाटक 'जिस लाहौर नइ देख्या ओ जम्याइ नइ' से प्रेरित है. यह कहानी साल 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान लोगों के दर्द, बिछड़ने और इंसानी रिश्तों की गहरी भावनाओं को सामने लाती है. फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं.

View on Instagram

Batwara 1947 Star Cast And Release Date: 'बंटवारा 1947' की स्टारकास्ट और रिलीज डेट

बंटवारा 1947 में सनी देओल 'सिकंदर मिर्जा' के किरदार में नजर आएंगे. उनके साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. यह पीरियड ड्रामा 14 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सनी देओल की अपकमिंग फिल्में

'गदर 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल लगातार दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. वह जाट, बॉर्डर 2 और इक्का जैसी फिल्मों में नजर आए. अब उनके पास 'गबरू' और निर्देशक निखिल नागेश भट्ट की एक अनटाइटल्ड एक्शन फिल्म भी पाइपलाइन में है.

ये भी पढ़ें: ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ से फिर टकराएंगे सनी देओल-इमरान हाशमी, 19 साल पुराना कनेक्शन आया सामने

ये भी पढ़ें: Batwara 1947 Teaser: नफरत के बीच उम्मीद की रोशनी बने सनी देओल, टीजर में दिखीं प्रीति जिंटा-शबाना आजमी


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola