Ramayana: साई पल्लवी को 'सीता' बनाने पर अन्नू कपूर ने उठाए सवाल, बोले- जरा सोचिए किसे चुना है

Updated:
विज्ञापन
अन्नू कपूर और साई पल्ल्वी, फोटो- इंस्टाग्राम

अन्नू कपूर और साई पल्ल्वी, फोटो- इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर ने नितेश तिवारी की फिल्म रामायण पर सवाल खड़े किए. उन्होंने माता सीता के रूप में साई पल्ल्वी की कास्टिंग पर भी चुप्पी तोड़ी. साथ ही कहा कि वह रामायण निर्देशक को नहीं जानते हैं.

विज्ञापन

नितेश तिवारी की 'रामायण' साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में दर्शकों के बीच आएगा.

रामायण में सीता माता का रोल साई पल्लवी को दिए जाने पर अन्नू कपूर ने उठाए सवाल

इसी बीच अभिनेता अन्नू कपूर ने नितेश तिवारी के 'रामायण' बनाने के फैसले पर सवाल उठाया. जूम संग बातचीत करते हुए अन्नू ने कहा, "क्या बनाएंगे? जो भी बनाएंगे, टेक्नोलॉजी के दम पर शायद रामानंद सागर की 'रामायण' से ज्यादा भव्य दिखा दें, लेकिन असली सवाल यह है कि माता सीता का किरदार किसे दिया गया है. इस देश में हिंदू भगवान श्रीराम को नारायण का अवतार मानते हैं और माता सीता का अपना विशेष स्थान है. ऐसे में जरा सोचिए कि उनके रोल के लिए किसे चुना गया है. फिलहाल इंतजार कीजिए, सब सामने आ जाएगा."

अन्नू कपूर बोले- कौन हैं नितेश तिवारी

जब अन्नू कपूर से नितेश तिवारी की कास्टिंग पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि मैं उन्हें नहीं जानता हूं. एक्टर ने कहा, "आप जिस शख्स की बात कर रहे हैं, मैं उन्हें जानता तक नहीं हूं. वह कौन हैं और क्या करते हैं, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है. मैं फिल्में नहीं देखता और मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ मिस किया है. सॉरी."

रामायण के बारे में

नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होगी. इसमें रणबीर भगवान राम, साई पल्ल्वी, माता सीता, रवि दुबे भगवान लक्ष्मण, सनी देओल भगवान हनुमान और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. इनके अलावा इंदिरा कृष्णन, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, आदिनाथ कोठारे और कुणाल कपूर भी हैं. फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा. इस माइथोलॉजिकल मेगा प्रोजेक्ट को प्राइम फोकस स्टूडियोज, मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स और डीएनईजी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.

ये भी पढ़ें: मेरा स्क्रीन टाइम लिमिटेड रहेगा, रामायण में मंदोदरी का किरदार निभाने पर क्या बोली काजल अग्रवाल

ये भी पढ़ें: Gadar 2 के बाद अब Ramayana में ये किरदार निभायेंगे सनी देओल, VIDEO


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola