राजस्थान रॉयल्स के कोच-कप्तान का फूटा गुस्सा, लाइव मैच में कटा बवाल

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

लाइव मैच में रियान पराग पर भड़के कुमार संगकारा

Riyan Parag: आईपीएल 2026 में शानदार आगाज़ करने वाली राजस्थान रॉयल्स की गाड़ी अब पटरी से उतर चुकी है. रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में राजस्थान को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार का सबसे बड़ा कारण टीम की खराब फील्डिंग रही.

विज्ञापन

 Riyan Parag: आईपीएल 2026 का 62वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार जीत के साथ करने वाली रियान पराग की टीम अब थोड़ी मुश्किल में नजर आ रही है. दिल्ली से हार के बाद राजस्थान के लिए प्लेऑफ की राह कठिन हो गई है. ऐसे में अगर टीम को प्लेऑफ का टिकट पक्का करना है, तो उसे अपने बचे हुए दोनों मैचों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. अब राजस्थान के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं बची है. 

विज्ञापन

लाइव मैच के दौरान कोच का फूटा गुस्सा

दिल्ली के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राजस्थान की हार का सबसे बड़ा कारण खराब फील्डिंग रही. आईपीएल मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कोच कुमार संगकारा और बल्लेबाज रियान पराग के बीच तीखी बहस का मामला भी सामने आया है. इस हाई-वोल्टेज ड्रामे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. मैच के दौरान राजस्थान के खिलाड़ियों ने जिस तरह से कैच टपकाए और मिसफील्डिंग की, उसने टीम मैनेजमेंट को हैरान कर दिया. खराब फील्डिंग देखकर डगआउट में बैठे मुख्य कोच कुमार संगकारा और मैदान पर मौजूद रियान पराग अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए और दोनों बुरी तरह भड़के हुए नजर आए. 

RR के लिए प्लेऑफ की राह हुई बेहद मुश्किल

राजस्थान रॉयल्स के लिए अब प्लेऑफ का गणित काफी पेचीदा हो चुका है. सीजन की शुरुआत में लगातार चार मैच जीतकर धमाकेदार आगाज करने वाली राजस्थान की टीम बाद में बिखर गई. पिछले 8 मैचों में से टीम को 6 में करारी हार का सामना करना पड़ा है. लीग स्टेज में अब राजस्थान के सिर्फ 2 मैच बचे हैं और टीम के खाते में फिलहाल 12 अंक हैं. आगे की राह तय करने के लिए अब उन्हें हर हाल में दोनों मैच जीतने होंगे. 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola