Bokaro News : साइबर फ्रॉड करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 17 Apr 2026 1:31 AM
Bokaro News : 16 मोबाइल, एक लैपटॉप व एक डायरी बरामद
Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मालती लक्सरिया सिटी में किराये के मकान में रहकर साइबर ठगी करने वाले चार युवकों को चास मुफस्सिल पुलिस ने गुप्त सूचना पर गुरुवार को साइबर थाना के इंस्पेक्टर अनिल कच्छप के सहयोग से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक प्रकाश दास, पिंटू दास, अंकित दास, प्रियांशु दास हैं. सभी स्थायी रूप से जामताड़ा के रहने वाले हैं. इनके पास से पुलिस ने 16 मोबाइल, एक लैपटॉप व एक डायरी बरामद किया है. सभी किराये पर क्वार्टर लेकर मालती सिटी में रह रहे थे. यहां से साइबर फ्रॉड का धंधा करते थे. केवाइसी अपडेट करने, एटीएम कार्ड बंद होने का डर दिखाकर, लोन दिलाने सहित अन्य कई तरह के लालच देकर ऐप डाउनलोड करते थे. उसके बाद उसके जरिए साइबर फ्रॉड करते थे. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ के बाद चारों युवकों को चास जेल दिया गया है. पूछताछ के आधार पर पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चारों अब तक कितने का फ्रॉड कर चुके हैं. इनके जाल में कौन-कौन फंसा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










