सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे सिविल सर्जन, ड्यूटी में लापरवाही पर लगाई फटकार

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

निरिक्षण के दौरान सिविल सर्जन श्रीनिवास प्रसाद

Siwan News : निरीक्षण के दौरान सीएस ने दिए सख्त संकेत, उपस्थिति व्यवस्था में होगा बदलाव

विज्ञापन

भगवानपुर हाट (सीवान) से रंजीत कुमार यादव की रिपोर्ट
Siwan News : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को सिविल सर्जन श्रीनिवास प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया.निरीक्षण की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों में हड़कंप मच गया और कई कर्मी जल्दबाजी में अस्पताल पहुंचे. अस्पताल पहुंचते ही सीएस ने ओपीडी का निरीक्षण किया तथा मरीजों का इलाज कर रहे चिकित्सक से पूछताछ की. इस दौरान रोस्टर के अनुसार ड्यूटी नहीं करने पर संबंधित चिकित्सक को फटकार लगाई. ओपीडी में किसी अन्य चिकित्सक की ड्यूटी निर्धारित थी, जबकि डेंटल सर्जन डॉ. जितेंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित पाए गए. इसके बाद सीएस ने लेबर रूम का निरीक्षण किया और एएनएम मीनू कुमारी से विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने डेंटल ओपीडी, एक्स-रे कक्ष तथा ईसीजी कक्ष का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कार्य करते समय मोबाइल ईयरफोन का उपयोग करने पर एएनएम संध्या सुमन को फटकार लगाई.

बायोमेट्रिक उपस्थिति जांच में खुली पोल, कई कर्मी मिले गैरहाजिर

वहीं, एक्स-रे तकनीशियन के 24 घंटे उपलब्ध नहीं रहने की शिकायत पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को लिखित प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया.सीएस ने अस्पताल में चिकित्सक रोस्टर अद्यतन नहीं होने पर नाराजगी जताई और उसे शीघ्र अपडेट कर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया. उन्होंने दवा भंडार कक्ष, दवा स्टॉक, एएनएम एवं जीएनएम रोस्टर, चिकित्सक रोस्टर तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की.बायोमेट्रिक उपस्थिति जांच के दौरान कई कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर सीएस ने कार्रवाई की चेतावनी दी.

सीएस ने कहा- बायोमेट्रिक में फेस अटेंडेंस लागू हो, उपस्थिति में पारदर्शिता आएगी

उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक मशीन में फिंगर अटेंडेंस की जगह फेस अटेंडेंस की व्यवस्था लागू की जाए.ज्ञात हो कि हाल ही में हुई बीस सूत्री समिति की बैठक में भी बायोमेट्रिक उपस्थिति और कर्मियों की मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच की मांग उठाई गई थी. हालांकि अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी.सीएस के निरीक्षण और बायोमेट्रिक जांच से स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मियों की जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद जगी है.मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद अलाउद्दीन सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

Also Read : बुलेट अंसारी मर्डर केस में पुलिस को सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन