बुलेट अंसारी मर्डर केस में पुलिस को सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Siwan News : बुलेट अंसारी की मौत के मामले में पुलिस कार्रवाई तेज, आरोपियों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन

Siwan News (शिवनाथ पांडेय) : मैरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोल्डी कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर गांव निवासी मुन्ना अंसारी उर्फ नसुरुल्लाह अंसारी के पुत्र बुलेट अंसारी हत्या काण्ड के नामजद दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिए जाने की पुष्टि किया है कि दिनांक 23/5/026 सुचना प्राप्त हुई था कि ठाकुर के रामपुर गांव एक व्यक्ती को गोली लगा है. जिनकी हालत गंभीर है. सुचना के सत्यापन मैं नौतन ग्राम ठाकुर के रामपुर पहुंचा तो ज्ञात हुआ कि आपसी पूर्व के विवाद को लेकर बुलेट अंसारी पिता नसरुल्लाह अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी साकिन ठाकुर के रामपुर थाना नौतन जिला सिवान को कुछ व्यक्तियों द्वारा सर पर गोली मार दिया गया है.

अन्य फरार आरोपियों की खोज तेज

जख्मी बुलेट अंसारी को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया इलाज के क्रम में उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गई, मृतक के भाई बाबू जाना अंसारी के लिखित आवेदन के आधार पर कुल आठ प्राथमिक कि अभियुक्त एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध नौतन थाना कांड संख्या 162/ 26 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी किया जा रहा था. छापेमारी के क्रम में उक्त कांड के प्राथमिक कि अभियुक्त ठाकुर प्रशांत श्रीवास्तव उम्र 29 वर्ष पिता जयप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ़ नन्हू श्रीवास्तव एवं विकास पटेल उम्र 24 वर्ष पिता रामायण पटेल दोनों साकिन ठाकुर के रामपुर थाना नौतन जिला सिवान को तकनीकी जांच एवं माननीय सूचना के आधार पर दिनांक 2/6/2026 को संध्या में नौतन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है.

Also Read : शेखपुरवा में महायज्ञ के दौरान शिव कथा का रसपान कर भावविभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन