ममता बनर्जी की टीएमसी की सभी कमेटियां भंग, स्पीकर तक पहुंची अलग गुट की अर्जी
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 03 Jun 2026 6:01 PM
TMC Dissolves All Organizational Committees: पश्चिम बंगाल में विधायकों की बड़ी बगावत के बाद तृणमूल कांग्रेस ने राज्य की सभी संगठनात्मक समितियों और अग्रिम संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. इससे ठीक पहले बागी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से अलग विधायक दल के रूप में मान्यता की मांग की थी.
खास बातें
TMC Dissolves All Organizational Committees: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बुधवार को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व भूचाल आया, जिसने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अस्तित्व पर ही संकट खड़ा कर दिया. विधानसभा चुनाव में करारी हार और शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद टीएमसी के भीतर सुलग रही बगावत की आग अब पूरी तरह भड़क चुकी है.
ममता के हाथों से फिसल गयी पार्टी की कमान!
बागी विधायकों द्वारा पार्टी को दोफाड़ करने की आधिकारिक कोशिशों के बीच ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की अपनी सभी संगठनात्मक कमेटियों और अग्रिम संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया. पार्टी के गठन के बाद से इसे टीएमसी का अब तक का सबसे बड़ा और सबसे हताशा भरा फैसला माना जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि ममता बनर्जी के हाथों से अब संगठन की कमान पूरी तरह फिसल चुकी है.
स्पीकर के पास पहुंची ‘अलग विधायक दल’ की अर्जी
तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायकों के एक बड़े गुट ने बुधवार सुबह पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की. बागी विधायकों ने अध्यक्ष को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर सदन में उन्हें अलग विधायक दल के रूप में मान्यता देने का लिखित अनुरोध किया.
दलबदल कानून को मात देने की तैयारी
बागी विधायकों की संख्या दलबदल कानून (Anti-Defection Law) के तहत आवश्यक दो-तिहाई के आंकड़े को पार कर चुकी है. इसका सीधा मतलब यह है कि बंगाल में ‘शिवसेना और एनसीपी’ जैसी बड़ी टूट की पटकथा अब अंतिम चरण में है. टीएमसी आधिकारिक रूप से कभी भी दो टुकड़ों में बंट सकती है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
TMC Dissolves All Organizational Committees: X पर जारी हुआ फरमान
बागी विधायकों की इस चाल से घबरायी टीएमसी लीडरशिप ने आनन-फानन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बयान जारी कर पूरी राज्य इकाई को ही भंग कर दिया. पार्टी ने कहा- काफी विचार-विमर्श के बाद यह कड़ा निर्णय लिया गया है कि पश्चिम बंगाल में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की सभी जिला, ब्लॉक और राज्यस्तरीय समितियां और उसके सभी अग्रिम संगठन (जैसे छात्र और युवा विंग) तत्काल प्रभाव से भंग माने जायेंगे.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में महाराष्ट्र जैसे विभाजन के दावों पर भड़के शोभनदेव चट्टोपाध्याय, कहा- ममता बनर्जी के पास ही रहेगा ‘जोड़ा फूल’
परफॉर्मेंस की आड़ में बगावत दबाने की कोशिश
पार्टी ने इस फैसले के पीछे विधायकों की बगावत का सीधा जिक्र नहीं किया है. इस पर पर्दा डालते हुए टीएमसी ने कहा कि वह हर स्तर पर आत्ममंथन, प्रदर्शन समीक्षा और संगठनात्मक मूल्यांकन का व्यापक तरीके से आकलन करेगी. इस समीक्षा के बाद मूल संगठन का नये सिरे से पुनर्गठन किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें
मैं भी बड़ी खिलाड़ी हूं, समय आने पर दूंगी जवाब, चौतरफा संकट के बीच फेसबुक लाइव पर गरजीं ममता बनर्जी
अभिषेक बनर्जी का गढ़ ध्वस्त, डायमंड हार्बर नगर पालिका बोर्ड भंग, 9 टीएमसी पार्षदों ने दिया इस्तीफा
शुभेंदु अधिकारी के खुलासे से मची खलबली, ममता बनर्जी ने 2 TMC विधायक को पार्टी से निकाला
सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










