बोकारो स्टेशन पर RPF का एक्शन, बिहार पहुंचने से पहले पकड़ी गई 23 विदेशी शराब की बोतल 

Updated:
विज्ञापन
liquor seized

बैग की जांच करते हुए सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Bokaro News: बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कोसी सुपर एक्सप्रेस से 23 बोतल विदेशी शराब बरामद की. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

बोकारो से रंजीत कुमार की रिपोर्ट  

Bokaro News: रेलवे सुरक्षा बल बोकारो स्टील सिटी पोस्ट ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए कोसी सुपर एक्सप्रेस से विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान बिहार ले जाने के लिए शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को भी हिरासत में लिया गया. 

कोच में संदिग्ध ट्रॉली बैग मिलने पर हुई जांच 

आरपीएफ के अनुसार बुधवार को ट्रेन संख्या 18626 कोसी सुपर एक्सप्रेस की बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर जांच की जा रही थी. इसी दौरान ट्रेन एस्कॉर्टिंग पार्टी ने कोच संख्या बी-1 में सीट संख्या 17 के पास संदिग्ध अवस्था में रखे एक ट्रॉली बैग की सूचना दी. सूचना मिलने पर आरपीएफ पोस्ट बोकारो रेलवे स्टेशन के एएसआई डी.के. द्विवेदी, एसआई रोजमत अंसारी, कांस्टेबल मंटू कुमार और निलेश कुमार ने संयुक्त रूप से बैग की जांच की. पूछताछ के दौरान नितीश कुमार (23 वर्ष), निवासी करुआ, थाना बख्तियारपुर, जिला सहरसा (बिहार) ने बैग पर अपना दावा किया. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह शराब की खेप बिहार पहुंचाने जा रहा था.

आरोपी हिरासत में

बैग की तलाशी लेने पर कुल 23 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई, जिनमें 100 पाइपर्स, टीचर्स, ब्लेंडर्स प्राइड, सिग्नेचर, गोल्फर शॉट और मैजिक मोमेंट्स ब्रांड की बोतलें शामिल हैं. बरामद शराब की अनुमानित कीमत 34,450 रुपये बताई गई है. आरपीएफ ने शराब जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जब्त शराब और आरोपी को उत्पाद विभाग के हवाले किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: हजारीबाग आरटीए की नई सचिव बनीं सुजाता कुजूर, सड़क सुरक्षा और कानून अनुपालन पर रहेगा फोकस

यह भी पढ़ें: रामगढ़: रांची रोड रेलवे स्टेशन पर बेहतर यात्री सुविधाओं की मांग, चेंबर ने रेल प्रशासन को भेजा पत्र

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola