रामगढ़: रांची रोड रेलवे स्टेशन पर बेहतर यात्री सुविधाओं की मांग, चेंबर ने रेल प्रशासन को भेजा पत्र

रांची रोड रेलवे स्टेशन का दृश्य
रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रांची रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानियों को लेकर रेल प्रशासन को पत्र लिखा है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh News: रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रांची रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही परेशानियों को लेकर रेल प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है. चेंबर के मानद सचिव मानू चतुर्वेदी ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों को कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे, धनबाद मंडल को पत्र भेजकर जरूरी कदम उठाने की मांग की गई है.
नई ट्रेनों के ठहराव से बढ़ी यात्रियों की संख्या
चेंबर द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि हाल के दिनों में नई सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव के कारण रांची रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. सुबह से देर रात तक ट्रेनों के आवागमन के चलते बड़ी संख्या में यात्री और वाहन स्टेशन परिसर पहुंचते हैं.
पार्किंग और यातायात व्यवस्था बनी समस्या
पत्र में उल्लेख किया गया है कि वाहन पार्किंग स्थल पर लगाई गई रेलिंग के कारण वाहनों के रुकने, यात्रियों के उतरने-चढ़ने और सुचारु यातायात संचालन में कठिनाई हो रही है. इसके कारण स्टेशन परिसर में भीड़भाड़ और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही है.
मूलभूत सुविधाओं के अभाव से यात्री परेशान
चेंबर ने स्टेशन पर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, बेहतर लाइट व्यवस्था और यात्री शेड जैसी आवश्यक सुविधाओं की कमी का भी मुद्दा उठाया है. विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
जल्द कार्रवाई की मांग
रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रेल प्रशासन से यात्रियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है, जिससे कि रांची रोड रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और उन्हें राहत मिले.
यह भी पढ़ें: जल जीवन मिशन 2.0 पर झारखंड और केंद्र के बीच समझौता, हेमंत सोरेन ने लंबित फंड जारी करने की उठाई मांग
यह भी पढ़ें: हजारीबाग आरटीए की नई सचिव बनीं सुजाता कुजूर, सड़क सुरक्षा और कानून अनुपालन पर रहेगा फोकस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










