राजापाकर थाना क्षेत्र में अपहरण की साजिश विफल, प्राथमिकी दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर
Hajipur News : अपहरण और बाइक लूटकांड में एक आरोपी की पहचान, पुलिस कर रही जांच
राजापाकर (हाजीपुर) से नीरज कुमार की रिपोर्ट
Hajipur News : राजापाकर थाना क्षेत्र में दो दोस्तों के अपहरण का असफल प्रयास एवं मोटरसाइकिल छीनने को लेकर प्राथमिक की दर्ज हुई है. राजापाकर थाना क्षेत्र के बाकरपुर ससमस्तपुर निवासी मेघनाथ राय का पुत्र विवेकानंद कुमार उर्फ रुदल ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि अपने दोस्त आयुष कुमार के साथ उसके मोटरसाइकिल से बभनी मोटर चौक घूमने गए थे। शाम छः बजे के करीब आयुष कुमार के कहने पर उसके एक दोस्त गराहीं निवासी रोहित कुमार से मिलने हम लोग जा रहे थे. तभी हरपुर हरदास वाले रास्ते में आगे उजाला रंग के R-15 मोटरसाइकिल से रोहित कुमार खड़ा मिला. जब हम लोग रुके तो आयुष और रोहित दोनों आपस में बातें करने लगे.
पिस्टल के बल पर अगवा कर ले जा रहे थे बदमाश, पुलिस को देख कूदे युवक
थोड़ी देर के बाद जैसे ही रोहित आगे बढ़ा की तीन से चार मोटरसाइकिल पर सवार 7 से 8 लोग आए और अचानक हम लोगों को घेर लिया. तथा जबरदस्ती पैकेट में तलाशी करने लगे. मेरे पैकेट में रखे 9500 रुपए भी निकाल लिए. तथा पिस्टल के बल पर जबरन मोटरसाइकिल पर बैठ कर धनवा चौक शेरपुर पुल के पास ले गए. जहां डायल 112 की पुलिस को आते देखकर हम लोगों ने शोर मचाया तथा गाड़ी पर से कूद गए. अफरा- तफरी के बीच वे लोग अपना दो मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर एवं मेरे दोस्त आयुष का पल्सर मोटरसाइकिल लेकर भाग गए. उसके बाद डायल 112 की पुलिस हम लोगों को थाने पहुंचाई. उन 7 से 8 लोगों में से मै एक व्यक्ति को पहचानता हूं. जिसकी पहचान महुआ थाना क्षेत्र के भदवास निवासी रुदल राय का पुत्र अभिषेक कुमार है.
Also Read : बुलेट अंसारी मर्डर केस में पुलिस को सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










