कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में कन्या भारती का गठन

Published at :24 May 2024 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में कन्या भारती का गठन

विद्यालय की गतिविधियों के संचालन में सहयोग करेंगी चयनित छात्राएं

विज्ञापन

फुसरो.

कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में गुरुवार को प्रधानाचार्य रणसुमन सिंह की अध्यक्षता में बाल सभा कर कन्या भारती का गठन किया गया. शुरुआत विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडेय, संकुल संयोजक अमित कुमार सिंह, पंकज कुमार मिश्रा ने वंदना एवं दीप प्रज्वलित कर की. कन्या भारती की प्रधानमंत्री स्वाति कुमारी, सेनापति अदिति मिश्रा, सह सेनापति वीणा कुमारी मनोनीत की गयीं. कन्या भारती की चयनित छात्राएं विद्यालय संबंधी कार्य एवं गतिविधियों के संचालन में सहयोग करेंगी. सचिव श्री पांडेय ने चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दी. प्रधानाचार्य श्री सिंह ने कन्या भारती के दायित्यों को समझाते हुए कहा कि इन दायित्वों से विद्यालय की गतिविधि सुचारू रूप से चलती है. मौके पर कुमार गौरव, प्रदीप कुमार महतो, शैलबाला कुमारी, विभा सिंह, प्रीति प्रेरणा सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola