ePaper

Bokaro News : मालगाड़ी के बैगन लगी आग, सीआइएसएफ ने बुझायी

Updated at : 26 Dec 2025 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : मालगाड़ी के बैगन लगी आग,  सीआइएसएफ ने बुझायी

Bokaro News : कोयला लेकर पतरातू से गोवा जा रही थी मालगाड़ी

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की दोपहर लगभग तीन बजे कोयला लदी मालगाड़ी के बैगन में लगी आग को डीवीसी सीआइएसएफ फायर यूनिट के जवानों एवं अधिकारियों ने बुझायी. पतरातू से एक मालगाड़ी कोयला लेकर गोआ जा रही थी. मालगाड़ी के 14 नंबर बैगन धुआं उठने पर रास्ते में पड़ने वाले बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन प्रबंधक को आग लगने की सूचना दी गयी. आग को बुझाने की सूचना डीवीसी सीआईएसएफ फायर को दी गयी. सूचना पाकर सीआइएसएफ फायर की टीम के निरीक्षक जितेंद्र शर्मा, सअनि एके सरकार, बी मरांडी, हेड कांस्टेबल एचपी मांझी, बी बिनोद, एस सुतार, रवींद्र, जयराम गुर्जर आदि ने स्टेशन पहुंच कर मालगाड़ी के आने का इंतजार किया. स्टेशन प्रबंधक शैलेश कुमार ने ओवरहेड पावर कटवायी. इसके बाद फायर के कर्मियों ने मालगाड़ी में लगी आग को बुझाने का काम किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola