Bokaro News : जनता को गुमराह करना चाहता है विपक्ष : नितिन नबीन
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 08 Jun 2026 12:06 AM
Bokaro News : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन रविवार को बोकारो पहुंचे.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन रविवार को बोकारो पहुंचे. वह सिटी सेंटर सेक्टर चार में आयोजित अपनी मौसी शोभा रानी लाल की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए. बाद में श्री नवीन पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिले. उन्होंने कहा कि आपका उत्साह, जोश व समर्पण पार्टी की असली ताकत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास की नयी गाथा लिखी है. चाहे उज्ज्वला हो, आयुष्मान भारत हो या धारा 370 हटाना, हमने जो कहा वो किया. अब आने वाला समय और चुनौतीपूर्ण है. भाजपा अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि विपक्ष झूठ और भ्रम फैला कर जनता को गुमराह करना चाहता है, लेकिन हमारे पास सेवा, सुशासन और राष्ट्रवाद की ताकत है. कहा कि वर्ष 2029 का चुनाव हमारे लिए सिर्फ सरकार बनाने का नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मौसी का दी श्रद्धांजलि
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिटी सेंटर सेक्टर चार में अपनी मौसी शोभा रानी लाल की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए. आयोजन चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला की ओर से किया गया था. स्व शोभा रानी लाल महापरिवार के महासचिव भैया प्रीतम की मां थीं. नितिन नबीन रांची से सड़क मार्ग से बोकारो पहुंचे और सीधे श्रद्धांजलि सभा स्थल जाकर मौसी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. इस दौरान नितिन नबीन के साथ-साथ परिजनों की आंखें भी नम हो गयीं. कुछ पुरानी यादें व बातें ताजा हो गयीं. नितिन नबीन ने सिटी सेंटर में मौसी के नाम वट का एक पौधा भी लगाया.
कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा, बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन, चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला के मुख्य सलाहकार अरुण सिन्हा, अध्यक्ष रमण सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष रतन लाल व संजय सिन्हा, संयुक्त महासचिव ललेश सिन्हा व अनूप सिन्हा, सह कोषाध्यक्ष राज श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र सिन्हा, ललित सिन्हा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, ललित वर्मा, ओंकार सिंहा, राजेश सहाय, राजेश श्रीवास्तव के अलावा कथारा, करगली, तेनुघाट, पेटरवार, रामगढ़, धनबाद, चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, गोमिया से सदस्य शामिल हुए.भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बोकारो में जगह-जगह हुआ स्वागत
इधर, रांची से बोकारो जिले में प्रवेश करने के साथभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अगवानी पेटरवार, जैनामोड़, बालीडीह सहित दर्जनों स्थानोंं पर कार्यकर्ताओं ने की. चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी के बावजूद जगह-जगह कार्यकर्ता सड़क किनारे हाथों में झंडा लेकर खड़े थे. नया मोड़ बोकारो में धनबाद सांसद ढुलू महतो, बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, रोहित लाल सिंह सहित दर्जनों महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने फूल-माला से उनका स्वागत किया. बोकारो जिला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिरसा चौक में उनकी अगवानी की. कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, अंग वस्त्र ओढ़ा कर और भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों के साथ उनका अभिनंदन किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा भी थे. मौके पर शशि भूषण ओझा मुकुल, अंबिका खवास, कृष्ण कुमार मुन्ना, आरती राणा, कुमार अमित, संजय त्यागी, मुकेश राय, कमलेश राय, दिलीप श्रीवास्तव, धीरज झा, गौर रजवार, वीरभद्र प्रसाद सिंह, विभीषण सिंह चौधरी, एंजेला सिंह, चंद्रशेखर सिंह, बैधनाथ प्रसाद लालू गोप, अविनाश सिंह, सोनम दुबे, मुकेश बाउरी, ऋषभ राय, भानु प्रताप सिंह, अभय कुमार गोलू, मनीष पांडेय, योगेंद्र कुमार, अविनाश झा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










