Bokaro News : बोकारो में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू

Bokaro News : बोकारो में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हुई.

विज्ञापन

दो दिवसीय अंडर-23 झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता बोकारो सेक्टर-02 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के खेल मैदान में रविवार को शुरू हुआ. उद्घाटन कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह, चास डिप्टी मेयर पूजा कुमारी सहित अन्य अतिथियों ने किया. खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी. अनुपमा सिंह ने कहा कि सरकार व समाज को खिलाड़ियों के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए. डिप्टी मेयर ने कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है. जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि कुश्ती केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण, संघर्ष और आत्मविश्वास का प्रतीक है.

भाग ले रहे हैं 200 पुरुष व महिला खिलाड़ी

बोकारो जिला कुश्ती संघ व झारखंड राज्य कुश्ती संघ की ओर इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के लगभग 200 पुरुष व महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. मौके पर झारखंड कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार झा, अजीत भगत, रामकृष्ण तिवारी, राजू कुमार, मृत्युंजय नाथ चौधरी, अभय प्रजापति सहित सहित खेल प्रेमी मौजूद थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola