Bokaro News : राष्ट्र सेविका समिति का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : राष्ट्र सेविका समिति का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Bokaro News : राष्ट्र सेविका समिति का आवासीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ.

विज्ञापन

राष्ट्र सेविका समिति झारखंड प्रांत की ओर से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोकारो सेक्टर तीन में आयोजित 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को हुआ. शिविर में प्रबोध प्रशिक्षण के लिए 12 जिलों की 45 सेविकाओं ने भाग लिया. समापन समारोह की मुख्य अतिथि चिन्मय मिशन बोकारो की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने सेविकाओं के अनुशासन और सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि शिविर का उद्देश्य युवतियों में अनुशासन, शारीरिक सुदृढ़ता, राष्ट्रभक्ति व सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना था. प्रतिदिन सेविकाओं ने योग, व्यायाम, बौद्धिक चर्चा, गीत, सेवा कार्य आदि में भाग लिया. अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका अन्नदानम सीता गायत्री, अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका सुनीता हल्देकर, अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख डॉ शरद रेनू व क्षेत्र संपर्क प्रमुख पदमा देवी ने मार्गदर्शन दिया.

कई विषयों पर हुई चर्चा

मुख्य वक्ता अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख डॉ शरद रेनू ने कहा कि शिविर में देशभक्ति, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता, स्वदेशी उत्पादों का उपयोग व पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ. मुख्य शिक्षिका का दायित्व अर्चना ने निभाया. वर्गाधिकारी के रूप में अनीता प्रसाद उपस्थित रहीं. इस वर्ग की सर्व व्यवस्था प्रमुख अर्चना कुमारी रहीं. समापन समारोह में समिति की शारदा गुप्ता (प्रांत कार्यवाहिका), जामवंती मिश्रा (प्रांत बौद्धिक प्रमुख), निर्मला सिंह (प्रांत संपर्क प्रमुख), पूनम सिंह (प्रांत व्यवस्था प्रमुख), मृदुला चौरसिया (प्रांत कार्यालय प्रमुख) अनुराधा सिंह, इंदू झा, रीता सिंह, जय श्री कुजूर, अर्चना सिंह उपस्थित रही.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola