Bokaro News : कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन में मना दीपोत्सव

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 15 Oct 2025 11:33 PM

विज्ञापन

Bokaro News :कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन में बुधवार को दीपोत्सव मनाया गया.

विज्ञापन

फुसरो, कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन में बुधवार को दीपोत्सव मनाया गया. कक्षा अरुण से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी कक्षा के बाहर रंगोली बना कर दीपों से सजाया. मिट्टी के दीये जलाने का संकल्प लिया. दीये जला कर अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञानता पर ज्ञान की विजय का संदेश दिया. विद्यालय सचिव धीरज कुमार पांडे ने कहा कि लंका विजय के बाद भगवान राम के अयोध्या लौटने पर उनके स्वागत में पूरे नगर को दीपों से रोशन किया गया था. इसके कारण यह दीपों का त्योहार कहलाया. आचार्य देवाशीष ओझा ने बताया देवी लक्ष्मी की पूजा, नरकासुर पर भगवान कृष्ण की जीत, जैन धर्म में भगवान महावीर के मोक्ष और सिख धर्म में गुरु हरगोविंद सिंह की रिहाई से भी दिवाली जुड़ा है. कार्यक्रम के आयोजन में देवाशीष ओझा, शैलेंद्र सिंह, दीपक कुमार, शिवपूजन सोनी, सूरज कुमार, जय गोविंद प्रमाणिक, मंतोष कुमार, राहुल कुमार, नित्यानंद मिश्रा, कुमार गौरव, शैलबाला कुमारी, विभा, सिंह, अनिता कुमारी, वीणा सिंह, नंदनी कुमारी, सुषमा कुमारी, निशा कुमारी, इंद्राणी कुमारी, सीमा कुमारी, प्रीति प्रेरणा सिंह आदि का योगदान रहा.

धनतेरस और दीपावली को लेकर बाजार तैयार

धनतेरस और दीपावली को लेकर फुसरो बाजार सज कर तैयार हो गया है. व्यापारियों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है. फुसरो बाजार में लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, पटाखे, मिट्टी के दीये, पूजा सामग्री और सजावट सामानों की कई दुकानें लगी हैं. धनतेरस की तैयारी सर्राफा बाजार के साथ बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकानों और वाहनों के शोरूम में दिख रही है. तरह- तरह की छूट और उपहार देने की घोषणा की गयी है. वाहनों की नयी खेप पहुंच गयी है. रंग-बिरंगे घरौंदे लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. बाजार में 150 से लेकर 300 रुपये तक के मिट्टी के घरौंदे उपलब्ध हैं. 100 रुपये सैकड़े की दर से मिट्टी के दीये बिक रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola