Bokaro news : दीपक दे बने चास स्वर्ण बनिक समाज के सभापति
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 13 Oct 2025 1:12 AM
Bokaro news : चास के पुराना बाजार में विजयामिलन समारोह का आयोजन
Bokaro news : स्वर्ण बनिक समिति की ओर से चास पुराना बाजार स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण में विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया. सबने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यक्रम का शुरुआत की. स्वर्ण बनिक समाज के सभापति अनाथ दत्ता की मृत्यु हो जाने के कारण सभापति का पद रिक्त रहने के कारण समाज के सामाजिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही थी. इसे देखते हुए सर्वसम्मति से दीपक दे को सभापति नियुक्त किया गया. साथ ही गणेश दे को कोषाध्यक्ष एवं राजू सिंह को सचिव मनोनीत किया गया. मौके पर दीपक दे ने कहा कि समाज के सदस्यों की सहमति से एक महीने के अंदर कमेटी का पुनर्गठन किया जायेगा. साथ ही अगले छह महीने में बृहद प्रचार प्रसार कर आम चुनाव के माध्यम से नयी कमेटी का गठन होगा. कार्यक्रम में समाज के लोगों ने नव मनोनीत सभापति दीपक दे, सचिव और कोषाध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया. मौके पर मुख्य रूप से देबू पाल , नेपाल दे , जितेन दत्ता , धनंजय पाल , लखीकांत पाल, दामोदर दत्ता, सुबोध अड्डी, बलदेव दत्ता, बंकू बिहारी सिंह, विदेशी सिंह, शंकर दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










