Bokaro News : कोलकर्मी की मौत, शव के साथ दिया धरना
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 20 Jan 2026 12:14 AM
Bokaro News : बीसीसीएल की दामोदा कोलियरी में कार्यरत एसडीएल हेल्पर की मौत इलाज के दौरान हो गयी.
बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र की दामोदा कोलियरी में कार्यरत एसडीएल हेल्पर भोला चौहान (45 वर्ष) की मौत रविवार को कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. सात जनवरी को ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत खराब होने पर परिजनों ने इलाज के लिए केंद्रीय अस्पताल धनबाद में भर्ती कराया. बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए कोलकाता भेज दिया गया था. वह झरिया के जामाडोबा का रहने वाला था. सोमवार की दोपहर अस्पताल से शव लेकर परिजन दामोदा कार्यालय पहुंचे. मृतक की पत्नी सुशीला देवी को प्रोविजनल नियोजन देने की मांग को लेकर शव के साथ धरना पर बैठ गये. प्रबंधन द्वारा असमर्थता जताने पर यूनियन प्रतिनिधियों ने कोलियरी का चक्का जाम करने की चेतावनी दी. बाद में जीएम केके सिंह के हस्तक्षेप पर पीओ विजय कुमार सिंह ने यूनियन प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की. मृतक की पत्नी को तत्काल प्रोविजनल नियुक्ति पत्र दिया गया. इसके अलावा अन्य राशि का भुगतान नियमानुसार करने का आश्वासन दिया गया. उसके बाद परिजन शव लेकर चले गये. मौके पर क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अभिराज शेखर, बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के केंद्रीय सचिव जेके झा, सीटू के अनिल बाउरी, जनता मजदूर संघ के सचिव सूर्यबली साव, यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के सचिव मुकुटधारी गोराई, इंटक के राजेंद्र प्रसाद साहू, लगनदेव यादव, मंगल हेंब्रम, राजीव महतो, देवानंद राजभर, फुलेन्द्र ठाकुर आदि उपस्थित थे.
सड़क दुर्घटना में घायल पिछरी के युवक की मौत
पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछरी उत्तरी पंचायत के रोहनियाडीह टोला निवासी 50 वर्षीय शंभू पाल की मौत सोमवार को रांची के अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. वह सपरिवार पिछले 15 वर्षो से रांची में रह कर जीविकोपार्जन कर रहे थे. आवास से 11 दिसंबर से लापता था. परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती मिले. सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी. इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी. देर शाम को शव रांची से पिछरी लाया गया. उनकी मां समेत अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. परिवार में पत्नी व दो पुत्र, एक पुत्री हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










