Bokaro news : वॉक कर कैंसर के प्रति किया जागरूक

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 13 Oct 2025 1:15 AM

विज्ञापन

Bokaro news : मेडिकेंट हॉस्पिटल बोकारो ने किया आयोजन

विज्ञापन

Bokaro news : विश्व स्तन कैंसर जागरूकता माह पर मेडिकेंट हॉस्पिटल बोकारो की ओर से सेक्टर 5 पुस्तकालय मैदान में रविवार को कैंसर जागरूकता वॉक का आयोजन किया गया. शुरुआत मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद व विशिष्ट अतिथि इडी एमएंडएचएस बीजीएच डॉ विभूति भूषण करुणामय ने संयुक्त रूप से की. कैंसर के प्रति जागरूकता व रोकथाम के क्षेत्र में मेडिकेंट हॉस्पिटल के सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की. मेडिकेंट हॉस्पिटल के डॉ विभोर शर्मा (सीएमओ), डॉ टीएम सिंह (रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट) व डॉ फिरहाना (मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट) ने स्तन कैंसर की रोकथाम, प्रारंभिक पहचान व उपचार के महत्व पर जानकारी साझा की. इस वर्ष की थीम “महिलाओं को सशक्त बनाना, क्षमता निर्माण, सभी की देखभाल करना” पर भी प्रकाश डाला. कहा : अब बोकारो में कैंसर उपचार की विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं. कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को नि:शुल्क टी-शर्ट, कैप व नाश्ता प्रदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola