Coronavirus In Jharkhand : रांची में 207 लोगों ने कोरोना को दी मात, एक दिन में 381 नये मामले मिले, 14 लोगों की हुई मौत

Coronavirus In Jharkhand LIVE Update : झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 381 नये मामले मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,059 हो गयी है. रविवार को 14 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही राज्य में अब तक 244 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. राज्य में एक दिन में 522 लोग ठीक भी हुए हैं. इसके साथ ही राज्य में 14,703 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ...
झारखंड में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 381 नये मामले मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 23,059 मामले मिल चुके हैं. रविवार को मिले 381 नये मामलों में से बोकारो जिला से 23, चतरा से 1, देवघर से 51, दुमका से 9, पूर्वी सिंहभूम से 78, गिरिडीह से 1, गोड्डा से 6, गुमला से 16, हजारीबाग से 7, जामताड़ा से 4, खूंटी से 5, कोडरमा से 11, पाकुड़ से 3, पलामू से 3, रामगढ़ से 27, रांची से 88, साहिबगंज से 13, सरायकेला से 22, सिमडेगा से 12 और पश्चिमी सिंहभूम जिले से 1 कोरोना संक्रमित मिले हैं.
रविवार को राज्य में 522 लोग कोरोना को मात भी दिये हैं. इसके तहत बोकारो में 11, देवघर में 48, पूर्वी सिंहभूम में 15, हजारीबाग में 27, जामताड़ा मं 4, खूंटी में 25, कोडरमा में 84, रांची में 207, पलामू में 75 और सरायकेला जिला में 26 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं.
राज्य में पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. इसके तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में 5, धनबाद में 1, गुमला में 1, कोडरमा में 1, पलामू में 1, रांची में 3 और पश्चिमी सिंहभूम में 2 लोगों की मौत कोरोना से हुई है.
बोकारो जिला में रविवार को कोरोना संक्रमण के 23 नये मामले आये हैं. इस तरह से अब तक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 569 पहुंच गयी है. वहीं, जिले में कोविड-19 के कुल 157 सक्रिय मामले हैं. जबकि 3 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है.
रविवार को पालकोट थाना के प्रतिनियुक्त जैप 9 कंपनी कमांडर अनिस राजकुमार सिंह और आरक्षी मनोज कुमार महतो का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. जानकारी के अनुसार, 7 दिन पहले थाना में कर्मियों द्वारा कोराना जांच कराया गया था. इसी जांच रिपोर्ट में इनदोनों पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये. सूचना मिलते ही गुमला से मेडिकल टीम आयी और आइसोलेशन होम में इलाज के लिए दोनों को गुमला भेज दिया गया.
साहिबगंज जिले में रविवार को 14 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये है. वहीं, 11 लोगों को ठीक होने पर जिला प्रशासन की ओर से उनके घर भेजने की व्यवस्था की गयी. जिले में अभी तक कोरोना के 464 मामले आ चुके हैं. वहीं, 208 लोग कोरोना को मात देकर अपने-अपने घर वापस जा चुके हैं. जिले में 251 एक्टिव केस बचे हैं.
पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के तरहसी पंचायत के चिन्हित स्थानों में कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोग घबराएं नहीं, घरों में रहें और सुरक्षित रहें.
रिम्स में कोरोना महामारी के दौरान बेहतर कार्य करनेवाले कोरोना वरियर्स सम्मानित किये गये. अतिविशिष्ट कार्य करनेवाले चिकित्साकर्मियों को सम्मानित किया गया. स्टाफ नर्स रामरेखा राय एवं श्रीकांत सिंह को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
पलामू जिले की छत्तरपुर नगर पंचायत में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. विभिन्न वार्डों के चिन्हित किए गये स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. पलामू के उपायुक्त ने अपील की है कि कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोग घबराएं नहीं. घरों में रहें और सुरक्षित रहें.
पलामू में कोरोना का प्रकोप कम नहीं हो रहा है. नये-नये मरीज मिल रहे हैं. हुसैनाबाद नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. बाहर निकलने और बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. पलामू उपायुक्त ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में पिछले 24 घंटे में पांच और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों की संख्या बढ़कर 229 पहुंच गयी है. राज्य में 547 नये मामले सामने आये हैं. अब तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 22672 हो गयी है. इनमें से 14181 अब तक ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं. 8262 संक्रमितों का इलाज विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है. राज्य के विभिन्न प्रयोगशालाओं में कुल 5,064 नमूनों की जांच हुई. इनमें से 547 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
कोरोना की जांच में भी तेजी लायी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोगों की पहचान कर उनका इलाज शुरू किया जा सके. पिछले 24 घंटे में झारखंड के विभिन्न प्रयोगशालाओं में कुल 5,064 नमूनों की जांच हुई. इनमें से 547 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
झारखंड में कोरोना के मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं. राज्यभर में 14181 कोरोना संक्रमित मरीज अब तक स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. इसके अलावा 8262 कोरोना संक्रमितों का इलाज विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है.
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना से पांच मरीजों की मौत हो गयी. 547 नये कोरोना के मामले सामने आये हैं. इन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 22672 हो गयी है.
झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण से पांच और मौतें हो गयी हैं. पिछले 24 घंटे में राज्यभर में पांच कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया है. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों की संख्या बढ़कर 229 हो गयी है.
झारखंड में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इसके साथ ही कोरोना से लोग दम भी तोड़ रहे हैं. ये सिलसिला भी थम नहीं रहा है. इस बीच कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट रहे हैं. राज्य सरकार द्वारा कोरोना जांच में तेजी लायी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोगों की पहचान की जा सके और उनका इलाज किया जा सके.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




