धान रोपने को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो महिला सहित पांच घायल

विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत घायल लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोह पंचायत के लेपो मंझली सिरी में धान रोपाई को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए. विवाद जमीन के मुआवजे और रोपाई को लेकर शुरू हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

प्रखंड की कोह पंचायत के लेपो मंझली सिरी में शनिवार को खेत में धान रोपने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट शुरू हो गयी. घटना में कई लोग घायल हो गये. सूचना मिलने पर पेटरवार पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पेटरवार में भर्ती कराया.

विज्ञापन

एक पक्ष ने मुआवजे को लेकर लगाया आरोप

एक पक्ष के करमचंद मुर्मू ने आरोप लगाया कि उनकी खतियानी जमीन भारतमाला परियोजना में चली गयी है. इसके एवज में मिलने वाला पूरा मुआवजा जीतन मांझी द्वारा ले लेने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीओ, पेटरवार को जानकारी दी गयी थी. शनिवार को वे लोग खेत की जुताई और धान रोपने के लिए गये थे. इसी दौरान जीतन मांझी, मोहन मांझी व उनके भाइयों ने महिलाओं और पुरुषों के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की.

दूसरे पक्ष ने आरोपों से किया इनकार

वहीं, दूसरे पक्ष के जीतन मांझी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह शनिवार को पेटरवार में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होने गया था. इसी दौरान प्रथम पक्ष के लोग उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने पहुंचे. उन्होंने कहा कि एक दिन पहले भी उनके पक्ष के लोग अपनी जमीन पर शांतिपूर्वक धान की रोपाई कर चुके थे. शनिवार को भी धान रोपने के दौरान विवाद हुआ. जीतन मांझी के अनुसार दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं और जमीन को लेकर विवाद चल रहा है.

चार घायलों का कराया गया इलाज

मारपीट की घटना में सरोधर मांझी (32), हरिचरण मांझी, पार्वती मुर्मू (38) और हेमन्ती कुमारी (30) को चोटें आयीं. पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पेटरवार में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola