भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनायी

Updated:
विज्ञापन

Atal Bihari Vajpayee

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पेटरवार स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में वाजपेयी के प्रेरणादायी जीवन और राजनीतिक सफर पर विस्तार से चर्चा हुई.

विज्ञापन

पेटरवार स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

जीवनी और कृतित्व पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, राजनीतिक सफर और उनके कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि वाजपेयी का व्यक्तित्व भारतीय राजनीति में प्रेरणादायी रहा है. उन्होंने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से देश की राजनीति में अलग पहचान बनायी.

मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, जिला महामंत्री संजय सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष असित कुमार बनर्जी, पंकज कुमार सिन्हा, राजेश प्रसाद, प्रकाश रवानी, चंद्रशेखर महतो, कुमु मुंडा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन