खेत में धान रोपने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो महिला सहित पांच घायल

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज कराते हुए घायल

पेटरवार के लेपो मंझली सिरी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत कोह पंचायत के लेपो मंझली सिरी में खेत में धान रोपने को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट हो गई. घटना में कई लोगों को चोटें लगी है. सूचना मिलने पर पेटरवार पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती कराया.

एक पक्ष के करमचंद मुर्मू ने बताया कि उनकी खतियानी जमीन भारत माला परियोजना में गई है. जिसके एवज में मिली मुआवजा राशि जीतन मांझी द्वारा पूरी तरह ले लिए जाने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि इस संबंध में अंचल अधिकारी, पेटरवार को जानकारी दी गई थी.

यह भी बताया कि वे लोग खेत में जुताई एवं धान रोपने के लिए गए थे. इसी दौरान जीतन मांझी, मोहन मांझी एवं उनके भाइयों ने लाठी-डंडे से महिलाओं सहित पुरुष लोगों के साथ मारपीट की. वहीं दूसरे पक्ष के जीतन मांझी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए बताया कि शनिवार को वह पेटरवार में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे.

Image

इसी दौरान प्रथम पक्ष के लोग मेरे परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने पहुंच गए. उन्होंने आरोप लगाया कि हमले में उनके पक्ष के लोगों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया.

जीतन मांझी ने बताया कि एक दिन पहले भी हम लोग शांतिपूर्वक अपनी जमीन पर काम कर धान की रोपाई कर चुके थे और शनिवार को भी धान रोपने गए थे, तभी वे लोग वहां पहुंचकर मारपीट करने लगे. उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं और जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है.  मारपीट की घटना में सरोधर मांझी (32), हरिचरण मांझी, पार्वती मुर्मू (38) और हेमन्ती कुमारी (30) को चोटें लगी है. पेटरवार पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी. घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन
नागेश्वर महतो

लेखक के बारे में

By नागेश्वर महतो

मैं नागेश्वर महतो 1992से प्रभात खबर से पेटर वार से जुडा हूँ, 7903449961

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola