17 से 23 अगस्त तक रोलिंग ब्लॉक का असर, बोकारो होकर चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

बोकारो रेलवे स्टेशन

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक के कारण 17 से 23 अगस्त तक बोकारो होकर चलने वाली कई मेमू ट्रेनें रद्द और आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी।

विज्ञापन

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 17 से 23 अगस्त तक प्रस्तावित रोलिंग ब्लॉक के कारण बोकारो और आसपास के यात्रियों की रेल यात्रा प्रभावित होगी. आवश्यक अनुरक्षण कार्य को लेकर आद्रा मंडल की कई मेमू ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से किया जाएगा.

इससे बोकारो से आसनसोल, पुरुलिया, टाटानगर और गोमो की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है.

आसनसोल-पुरुलिया मेमू छह दिन रद्द

आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594/63593) 17 से 22 अगस्त तक रद्द रहेगी. यह ट्रेन बोकारो क्षेत्र के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है. इसके अलावा आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046/68045) 17 अगस्त तथा 19 से 23 अगस्त तक रद्द रहेगी.

कई ट्रेनों के रूट में कटौती

चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू (18116/18115) 18, 21 और 23 अगस्त को महुदा में ही आंशिक रूप से समाप्त और प्रारंभ होगी. इस दौरान महुदा-गोमो-महुदा खंड पर ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी.

आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू (68055/68056) 17, 19, 20 और 22 अगस्त को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त और प्रारंभ होगी. वहीं टाटानगर-आसनसोल मेमू (68056) 21 और 23 अगस्त को आद्रा में ही समाप्त होगी. आसनसोल-बाराभूम मेमू (68060) भी 21 और 23 अगस्त को आद्रा से ही प्रारंभ होगी.


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola