बेटे ने सब्बल से मां की हत्या की, बोकारो में सनसनी

Updated:
विज्ञापन

मृतका प्रमिला देवी - फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो के सेक्टर-12 में एक बेटे ने अपनी माँ की सब्बल से निर्मम हत्या कर दी. रुपये मांगने के विवाद में हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है. पड़ोसियों की मदद से घायल माँ को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

विज्ञापन

बोकारो सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 स्थित आवास संख्या ई/2204 में रविवार सुबह 65 वर्षीया प्रमिला देवी की उनके बेटे राजू कुमार (36) ने कथित तौर पर सब्बल से हमला कर हत्या कर दी. गंभीर रूप से घायल प्रमिला देवी को पड़ोसियों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

हल्ला सुनकर पहुंचे पड़ोसी, अस्पताल में मौत

बताया जाता है कि घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. प्रमिला देवी गंभीर रूप से घायल थीं. लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. पुलिस के अनुसार, हत्या में सब्बल का इस्तेमाल किया गया है.

कमरे में खुद को किया बंद, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर पकड़ा

घटना के बाद आरोपी राजू कुमार ने खुद को आवास के एक कमरे में बंद कर लिया. सूचना मिलने पर सेक्टर-12 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर राजू को गिरफ्तार कर लिया. मामले में राजू की 30 वर्षीया बहन सुषमा देवी की शिकायत पर सेक्टर-12 थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.


आरोपी पुत्र को पकडकर ले जाती पुलिस
आरोपी पुत्र को पकडकर ले जाती पुलिस

मां से रुपये मांगने की बात सामने आयी

पुलिस के अनुसार, राजू अपनी मां से अक्सर रुपये की मांग करता था. उसके पिता की वर्ष 2018 में मौत हो चुकी है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान वह घटना को लेकर अलग-अलग बयान दे रहा है. पुलिस उसके बयानों की जांच कर रही है.

रांची से पहुंची फॉरेंसिक टीम

घटना की सूचना के बाद सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. जांच के लिए रांची से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाये. पुलिस भी घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. सिटी डीएसपी ने कहा कि जल्द ही घटना के कारणों का पता लगा लिया जायेगा.

पुलिस के अनुसार, आरोपी राजू शादीशुदा है और पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा है. उसके आक्रोशित व्यवहार के कारण उसकी पत्नी मायके में रह रही है. फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाने में लगी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola