Bokaro News : बोकारो थर्मल में सीसीएल बनायेगी नौ करोड़ की सड़क

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 21 Oct 2025 11:36 PM

विज्ञापन

Bokaro News : स्वांग-गोविंदपुर अंडरग्राउंड प्रोजेक्ट से छिलका पुल तक नौ करोड़ की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास मंगलवार को हुआ.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल, स्वांग-गोविंदपुर अंडरग्राउंड प्रोजेक्ट से छिलका पुल तक नौ करोड़ की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास मंगलवार को हुआ. शिलान्यास सीसीएल कथारा एरिया के जीएम संजय कुमार, पीओ एके तिवारी और मैनेजर अंजनी कुमार ने कोनार नदी पर बने लोहा पुल के समीप किया. जीएम ने कहा कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य छह माह में पूरा किया जाना है. इस सड़क न बन जाने से कोयला परिवहन सुगम होगी और स्थानीय ग्रामीणों के आवागमन में भी सहूलियत होगी. मालूम हाे कि दुर्गा पूजा के दौरान लगातार तीन दिनों की बारिश और कोनार नदी का जलस्तर बढ़ने से बोकारो थर्मल स्थित छठ घाट पर बना सीसीएल का लोहा पुल व सड़क क्षतिग्रस्त हो गये थे. विदित हो कि वर्ष 1995 में सीसीएल ने कोयला ढुलाई को लेकर कोनार नदी पर लोहा पुल और प्रोजेक्ट से लेकर छिल्का पुल तक सड़क का निर्माण कराया था. भविष्य में पिपराडीह प्रोजेक्ट चालू होने के बाद यह मार्ग केवल ग्रामीणों के आवागमन के लिए रखी जायेगा. कोयला परिवहन के लिए नया मार्ग निर्धारित किया जायेगा. मौके पर सीसीएल के सिविल इंजीनियर फिरदौस अहमद, राजू सिंह, त्रिसाल सिंह सहित कई अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.

छठ घाट तक जाने वाले मार्ग व पार्किंग स्थल को दुरुस्त करने की मांग

शिलान्यास स्थल पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भरत यादव, दामोदर बचाओ आंदोलन के श्रवण सिंह और सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने कथारा जीएम और स्वांग-गोविंदपुर के पीओ से छठ पूजा के पहले क्षतिग्रस्त लोहा पुल और छठ घाट तक जाने वाले मार्ग व पार्किंग स्थल को दुरुस्त करने की मांग रखी. सीसीएल अधिकारियों ने संवेदक को सड़क निर्माण कार्य शुरू करने से पहले उक्त कार्यों को करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola