बोकारो के कसमार की बेटी बनीं 'हिंदुस्तान टॉपर': CBSE बोर्ड में 99.8% अंक लाकर चौंकाया

भव्या कुमारी
CBSE 12th Result 2026: बोकारो जिले के कसमार प्रखंड की भव्या कुमारी ने CBSE 12वीं परीक्षा में 99.8% अंक प्राप्त कर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है. 500 में से 499 अंक लाकर उन्होंने पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है. विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें.
CBSE 12th Result 2026, बोकारो (दीपक सवाल की रिपोर्ट): बोकारो जिले के कसमार प्रखंड की मेधावी छात्रा भव्या रंजन ने सीबीएसई 12वीं कला की परीक्षा में अपनी अभूतपूर्व सफलता से पूरे राज्य का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. उन्होंने इस परीक्षा में कुल 500 अंकों में से 499 अंक प्राप्त कर इंडिया टॉपर बनीं हैं. उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे कसमार प्रखंड और बोकारो जिले को गौरवान्वित किया है.
शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान
कसमार प्रखंड के पाड़ी निवासी लक्ष्मीकांत महतो की पुत्री और गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो की भतीजी भव्या रंजन की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि संकल्प दृढ़ हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो कोई भी लक्ष्य हासिल करना असंभव नहीं है. भव्या की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है. परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद से ही उनके पैतृक आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

Also Read: गोड्डा में आधी रात को कट्टा लहराकर मचा रहे थे गदर, महागामा पुलिस ने बुलेट और KTM के साथ 3 को दबोचा
कड़ी मेहनत और अनुशासन बनी सफलता की कुंजी
भव्या की इस शानदार सफलता के पीछे उनकी वर्षों की कठिन मेहनत और अनुशासित दिनचर्या रही है. परिजनों ने बताया कि भव्या बचपन से ही मेधावी रही हैं और पढ़ाई के प्रति उनका समर्पण हमेशा से ही असाधारण रहा है. परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने किसी बाहरी दबाव के बजाय नियमित स्वाध्याय (Self-study) और आत्मविश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया. भव्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और विशेष रूप से अपने चाचा डॉ. लंबोदर महतो के मार्गदर्शन को दिया है.
क्षेत्र में हर्ष का माहौल, मिल रही हैं शुभकामनाएं
भव्या रंजन की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रमुख शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है. लोगों का कहना है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर ऐसी प्रतिभा दिखाना अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा. भाव्या की इस गौरवपूर्ण सफलता पर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं दी जा रही हैं.

Also Read: मामूली मरम्मत के अभाव में कबाड़ बनती जा रही एंबुलेंस, कुड़ू में मरीजों की बढ़ी परेशानी
आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती हैं भव्या
भव्या रंजन ने बताया कि उनका सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाने का है. उन्होंने कहा कि आगे चलकर वे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी करेंगी और प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज एवं देश की सेवा करना चाहती हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवार के सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन को दिया. भव्या ने कहा कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता. इधर, भव्या की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं. पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी, पूर्व प्रमुख विजय किशोर गौतम, समाजसेवी सुजीत कुमार, स्थानीय मुखिया सरिता देवी, भव्या के बड़े पापा हरिदेव महतो, गंगाधर महतो, रुपेश महतो, खैराचातर के पूर्व मुखिया रामसेवक जायसवाल, लोकेश कुमार दे, पंकज कुमार जायसवाल समेत कई लोगों ने कहा कि भव्या ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से पूरे कसमार को गौरवान्वित किया है. उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










