Bokaro News : स्कूल वैन और बाइक की टक्कर में पंसस घायल, रांची रेफर

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : स्कूल वैन और बाइक की टक्कर में पंसस घायल, रांची रेफर

Bokaro News : चतरोचट्टी थाना के कर्मो पानी टंकी के पास घटी घटना

विज्ञापन

Bokaro News : गोमिया. गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कर्मो पानी टंकी के पास मंगलवार की दोपहर इपीएस कर्मो स्कूल वैन और बाइक की टक्कर में चिदरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सरजू रविदास गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल सरजू को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया गया. उनके भाई जगदीश रविदास ने बताया कि दुर्घटना में सरजू का दाहिना पैर और दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है. फिलहाल रांची के एक निजी अस्पताल में घायल सरजू का इलाज चल रहा है .वहीं घटना में स्कूल वैन में सवार बच्चे सुरक्षित बताये जा रहे हैं. थाना प्रभारी शशि शेखर कुमार ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया और मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola