Bokaro: फुसरो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद

Updated at :13 May 2026 4:46 PM
विज्ञापन
Bermo Police

मामले की जानकारी देती बेरमो पुलिस

Bokaro: बोकारो के फुसरो में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

राकेश वर्मा
Bokaro: बेरमो थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में बेरमो पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. बोकारो एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बेरमो थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी तत्व अवैध रूप से देशी मिनी गन फैक्ट्री संचालित कर हथियार निर्माण का कार्य कर रहे हैं. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए बेरमो एसपी वशिष्ट नारायण सिंह के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान राज कुमार सिंह उर्फ टीसी सुभाषनगर के समीप संचालित अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ.

मौके से 4 अपराधी दबोचे गए

मौके से पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में उस्मान अंसारी (देवघर), रिजवान मियां, इश्तियाज और संजय कुमार साव उर्फ संजय कुमार गुप्ता (सभी मुंगेर, बिहार निवासी) शामिल हैं. बेरमो एसडीपीओ वीएन सिंह और बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे लंबे समय से अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित कर रहे थे और तैयार हथियारों को विभिन्न अपराधियों तक पहुंचाते थे.

आरोपियों के निशानदेही पर फैक्ट्री से भारी मात्रा में हथियार निर्माण में प्रयुक्त मशीनें, अर्धनिर्मित पिस्टल, बैरल, स्प्रिंग, ड्रिल मशीन समेत कई उपकरण जब्त किए गए हैं.

बरामद सामान

पुलिस ने मौके से 7.65 एमएम की जिंदा गोली, अर्धनिर्मित पिस्टल, पिस्टल स्लाइडर, बैरल, ड्रिल मशीन, रेती, रिंच, चाबी, कैंची, गैस रिंच, स्केल, पेचकस, ड्रिल बिट, वेल्डिंग रॉड, विभिन्न आकार के स्प्रिंग तथा हथियार निर्माण में उपयोग होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए हैं. साथ ही एक मोटर ग्राइंडर मशीन और बड़ी मात्रा में लोहे के पाइप भी जब्त किए गए.

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस की जांच में गिरफ्तार आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है. उस्मान अंसारी पर देवघर एवं मुंगेर के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं. वहीं, रिजवान मियां, इश्तियाज और संजय कुमार साव के खिलाफ भी मुंगेर और अन्य थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं.

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

कार्रवाई में बेरमो थाना के थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, पुअनि अरुण कुमार, सअनि प्रभात किरण कोकिल, सअनि सुभाष मुर्मू, सअनि हरिचंद्र तिर्की, आरक्षी ललन कुमार सिंह और सनातन मरांडी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है तथा अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें…

Bokaro News : कारो परियोजना के लोकल सेल में विवाद, कोयला लोडिंग कार्य ठप

Bokaro News : स्कूल वैन और बाइक की टक्कर में पंसस घायल, रांची रेफर

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola