Bokaro News : युवक ने गर्दन रेतकर महिला की हत्या की

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : युवक ने गर्दन रेतकर महिला की हत्या की

Bokaro News : नावाडीह थाना क्षेत्र के मोदी टोला की घटना, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

विज्ञापन

Bokaro News : प्रतिनिधि, नावाडीह. थाना क्षेत्र की चपरी पंचायत अंतर्गत मोदी टोला गांव में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना ने लोगों को दहला दिया. कुआं पर स्नान करने गयी 25 वर्षीया पूनम कुमारी पति प्रभु मुंडा की गांव के ही एक युवक ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद वह फरार हो गया. बताया जाता है कि जब आरोपी की मां ने घटना का विरोध किया, तो उसने पत्थर मारकर उन्हें घायल कर दिया. आरोपी पिंटू महतो (30 वर्ष) है, जिसे पुलिस ढूंढ रही है.

कुएं पर स्नान के दौरान हुई वारदात :

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पूनम कुमारी घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं पर स्नान करने गयी थी. इसी दौरान गांव का पिंटू महतो वहां पहुंचा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने चाकू निकालकर महिला के गर्दन पर वार कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को ग्रामीण आनन-फानन में नावाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ राकेश भारती ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर पहुंचा और अपनी मां चेतनी देवी को इस बारे में जानकारी दी. 55 वर्षीया मां द्वारा विरोध जताने पर उसने पत्थर से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. घायल महिला काे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस :

बताया जाता है कि मृतका के चचेरे देवर राहुल कुमार की बुधवार को शादी होने वाली थी. घर में शादी की तैयारियां और खुशियों का माहौल था. लेकिन इस दर्दनाक घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में डूब गया और शादी का माहौल मातम में बदल गया. घटना की सूचना मिलते ही नावाडीह थाना के एएसआइ राजीव रंजन, मिथिलेश सिंह और सुबोध कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चास भेज दिया. वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही झामुमो युवा नेता अखिलेश महतो उर्फ राजू, बैजनाथ महतो, गौरीशंकर महतो, प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम हेंब्रम, युवा जिला सचिव तपेश्वर महतो समेत कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola