Bokaro News : हरला में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 18 Sep 2025 11:38 PM

विज्ञापन

Bokaro News : सेक्टर नौ ए की घटना, पति गिरफ्तार, अन्य आरोपित फरार, मृतका सुषमा कुमारी की मां ने ससुरालवालों के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी.

विज्ञापन

बोकारो, हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ ए स्थित आवास- 377 में बुधवार की सुबह 21 वर्षीया नवविवाहिता सुषमा कुमारी का शव पंखे से लटकता मिला. घटना की जानकारी महिला के पति ऋत्विक को आवास पर जाने पर मिली. सूचना हरला थाना को दी गयी. इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने शव को पंखे से उतरवा कर मृतका की मां नमिता देवी को सूचित किया. नमिता देवी ने अपनी बेटी सुषमा की मौत का जिम्मेदार ऋत्विक को मानकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. हत्या का आरोप पति ऋत्विक, सास शांति देवी, ननद पिंकी महतो, नंदोसी धर्मवीर महतो व नंदोसी सुबोध कुमार पर लगाया है. पुलिस ने ऋत्विक को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ चल रही है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

पुलिस ने सुषमा कुमारी के शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे परिजन को सौंप दिया है. पड़ोसियों ने बताया कि ऋत्विक के पिता के निधन के बाद मां को अनुकंपा पर बीएसएल में नौकरी मिली. 17 सितंबर को ऋत्विक की मां ड्यूटी पर गयी थी. विश्वकर्मा पूजा होने के कारण सुबह ऋत्विक ने गाड़ी की सफाई की. इसके बाद आवास में गया, तो सुषमा को पंखे से झूलता पाया. ऋत्विक का विवाह चार माह पूर्व ही सुषमा के साथ हुआ था. हरला थाना इंस्पेक्टर अनिल कच्छप ने कहा कि आवास के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को एकत्रित कर जांच की जा रही है.

दहेज की मांग कर रहे थे ससुरालवाले

नमिता देवी ने दर्ज मामले में कहा है कि उनकी पुत्री सुषमा कुमारी की शादी सेक्टर नौ ए निवासी ऋत्विक के साथ हुई थी. दहेज के रूप में 10.50 लाख रुपये नकद व पांच लाख से अधिक के घरेलू सामान व गहने दिये थे. इसके बाद भी पुत्री के ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग कर रहे थे. दहेज नहीं देने पर पुत्री को जान से मारने की बात कहते थे. 17 सितंबर को साजिश के तहत पुत्री के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola