Bokaro News : लोक कल्याण मेला में 200 पंजीकृत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं का प्रशिक्षण शुरू

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 20 Sep 2025 11:35 PM

विज्ञापन

Bokaro News : विक्रेताओं को स्वास्थ्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गयी. उन्हें फूड क्वालिटी को बनाए रखने एवं स्वच्छता के लिए पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से फिल्म दिखा कर बताया गया.

विज्ञापन

चास, चास नगर निगम के प्रशासक सह अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार के निर्देशानुसार पीएम स्वनिधि योजना के तहत शनिवार को लोक कल्याण मेला में शिविर लगाया गया. शिविर में भारत सरकार के भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के तहत 200 पंजीकृत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं का प्रशिक्षण शुरू किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य सुरक्षा एवं स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी गयी. प्रशिक्षक तपस्या बनर्जी द्वारा स्ट्रीट फूड वेंडर्स को स्वास्थ्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गयी. उन्हें फूड क्वालिटी को बनाए रखने एवं स्वच्छता के लिए पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से फिल्म दिखा कर बताया गया. अपर नगर आयुक्त श्री कुमार ने कहा कि बुनियाद स्कूल जोनल कार्यालय तीन एवं जोनल कार्यालय चार में आयोजित शिविर में डिजिटल ऑनबोर्डिंग स्ट्रीट फूड वेंडरों को उनके व्यवसाय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए जानकारी उपलब्ध करायी गयी. डिजिटल से जोड़ने के लिए फोन पे, गूगल पे, बैंक क्यूआर कोड की जानकारी दी गयी. स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को उनके परिवार के सहयोग से सामाजिक आर्थिक प्रोफाइलिंग किया जा रहा है. नये आवेदनों का संग्रहण, पहले से स्वीकृत आवेदनों के ऋण वितरण की सुविधा प्रदान, बैंक द्वारा लौटाये गये व लंबित आवेदनों का संस्करण, स्वीकृति के लिए बैंकों के पास लंबित आवेदनों का प्रसंस्करण का कार्य किया गया. मौके पर चास नगर निगम के नगर मिशन प्रबंधक प्रशांत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola