Bokaro News : सोलागीडीह चास : श्री श्री आदि दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 22 Sep 2025 11:07 PM

विज्ञापन

Bokaro News : जय माता दी व हर हर महादेव के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल, तीन दिवसीय सप्तशती यज्ञ का किया गया है आयोजन.

विज्ञापन

चास, चास नगर निगम के भवानीपुर सोलागीडीह स्थित झरियात टोला में पुननिर्मित आदि दुर्गा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय सप्तशती यज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. श्रद्धालुओं ने सोलागीडीह तालाब में पूजा-अर्चना कर 351 कलश के साथ यात्रा में शामिल हुए. जय माता दी और हर हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. दोपहर के बाद मंडप प्रवेश के साथ यज्ञ शुरू हुआ. यज्ञ के दौरान मंदिर परिसर में चंडी पाठ का आयोजन किया गया है. कलश यात्रा में अतिथि भाजपा नेत्री डॉ परिंदा सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमर स्वर्णकार, कनक कुमार, बेहतर झारखंड के विवेक सिंह, जिप सदस्य रिम्पा चक्रवर्ती सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. बता दें कि मंगलवार को श्रद्धालु पूजा अर्चना कर यज्ञ मंडप की परिक्रमा करेंगे व शाम को महाआरती में शामिल होंगे. बुधवार को पूर्णाहुति और महाप्रसाद वितरण के साथ यज्ञ का समापन होगा.

आदि काल से हो रही पूजा

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष हराधन झरियात ने कहा कि भवानीपुर सोलागीडीह स्थित झरियात टोला स्थित दुर्गा मंदिर में आदि काल से पूजा हो रही है. यहां बलि प्रथा के साथ मां दुर्गा की पूजा होती है. कहा कि मंदिर पुराना और जर्जर हो गया था. सभी के सहयोग से पुननिर्माण किया गया है. इसे लेकर यज्ञ अनुष्ठान किया जा रहा है. इस वर्ष दुर्गा पूजा बहुत ही आकर्षक और धूमधाम से मनायी जायेगी. सप्तमी से विजयादशमी तक विशेष आयोजन की तैयारी है. मौके पर यज्ञ के यजमान मानिक झरियात, विद्या सागर, हारु, सुभाष, केशव, लक्ष्मीकांत ,अजय, विश्वजीत, सूरज, अनंत, जीत, उज्ज्वल, बिक्रम, विशाल, लवकुश सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola