Bokaro News : दुर्गा पूजा को लेकर स्टेशन पर आरपीएफ ने चलाया जांच अभियान

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 23 Sep 2025 10:52 PM

विज्ञापन

Bokaro News : आरपीएफ की टीम ने स्टेशन परिसर पर लगेज स्कैनर और डॉग स्क्वाॅयड से संदिग्ध जगहों पर जांच की.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो रेलवे स्टेशन पर दुर्गा पूजा के मद्देनजर यात्री सुरक्षा को लेकर गहन जांच अभियान अभियान चलाया जा रहा है. मंगलवार को आरपीएफ की टीम ने स्टेशन परिसर पर लगेज स्कैनर और डॉग स्क्वाॅयड से संदिग्ध जगहों पर जांच की. बता दें कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त आद्रा मंडल के ओम प्रसाद मोहंती के दिशा-निर्देश में अभियान चलाया जा रहा है. आरपीएफ बोकारो के ओसी संतोष कुमार ने बताया कि स्टेशन, प्लेटफॉर्म व ट्रेनों की सुरक्षा में आरपीएफ के जवानों क तैनात किया गया है. इसके अलावा यात्रियों या पार्सल में किसी तरह का ज्वलनशील पदार्थ ना जा सके, इसके लिए स्वान दस्ता के साथ यात्रियों के सामान, पार्सल व गाड़ियों की चेकिंग किया जा रहा है. वहीं, संदिग्ध स्थानों पर डॉग स्क्वॉयड और लगेज स्कैनर के माध्यम से जांच की जा रही है. प्लेटफॉर्म के अलावा ट्रेनों के अंदर भी गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. आरपीएफ, जीआरपी व अन्य सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट रहने की हिदायत अधिकारियों ने दी है.

आवास बंद कर बाहर जाने से पहले थाना को जरूर सूचना दें : सिटी डीएसपी

बोकारो, दुर्गा पूजा में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के आवास की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारी व जवान अलर्ट मोड में है. गश्ती बढ़ा दी गयी है. शहरी क्षेत्र में लगातार गश्ती की समीक्षा सिटी डीएसपी आलोक रंजन कर रहे है. लगातार गश्ती की हिदायत दे रहे हैं. बंद आवास मिलने पर लगातार मॉनिटरिंग करने को कह रहे है. ताकि चोरी की घटना क्षेत्र में नहीं घटे. साथ ही जेल से छूटे हुए चोरों की पर भी विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है. सिटी डीएसपी ने कहा कि आवास बंद कर बाहर जाने से पहले संबंधित थाना को जरूर सूचना दें. ताकि गश्ती में निकले पुलिस पदाधिकारी बंद आवास की लगातार निगरानी कर सके. अधिक दिनों के लिए बाहर जाने पर थाना में बंद आवास का पता सहित आवासधारी अपना ब्योरा जरूर दर्ज करायें. शहर से बाहर रहने की जानकारी साझा करें. ऐसे में आवास सुरक्षित रहेगा. चोरी रोकने में आपसी तालमेल जरूरी है. बंद आवास पर संदिग्ध लोगों की नजर अधिक रहती है. पड़ोसी भी संदिग्ध हरकत की जानकारी संबंधित थाना को जरूर दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola