Bokaro News : बेरमो प्रखंड के पांच पंचायतों में प्रदूषण चिंताजनक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jan 2025 11:26 PM
Bokaro News : जिला परिषद सभागार में हुआ कार्यक्रम, वायु प्रदूषण अध्ययन की रिपोर्ट प्रस्तुत, विशेषज्ञों ने समस्या से निबटने के लिए दिये सुझाव
बोकारो, देशज अभिक्रम की ओर से मंगलवार को वायु प्रदूषण के स्वास्थ्य पर प्रभावों पर चर्चा की गयी. पर्यावरण सखी की ओर से बेरमो प्रखंड के पांच पंचायत बोडिया उत्तरी, दक्षिणी, जारंगडीह उत्तरी, दक्षिणी व कुरकपनिया में किये गये वायु प्रदूषण के अध्ययन की रिपोर्ट प्रस्तुत हुआ. रिपोर्ट में बताया गया कि इन पंचायतों में वायु प्रदूषण का स्तर चिंताजनक है. पीएम 2.5 व पीएम 10 की मात्रा तय मानक से अधिक है. स्वागत भाषण ज्योति कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन दीपमाला ने दिया. रिपोर्ट में बताया गया कि वायु प्रदूषण के कारण सांस की बीमारी, हृदय संबंधी समस्या व अन्य स्वास्थ्य जोखिम तेजी से बढ़ रहे हैं. विशेषज्ञों ने इस स्थिति से निबटने के लिए सुझाव दिया.
ये थे मौजूद
मौके पर सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार, डीपीएम प्रदीप कुमार, देशज अभिक्रम के शेखर, मुकुल ओझा, अंजनी कुमार सिन्हा, गौतम सागर समेत गुलाब चंद्र, ज्योति कुमारी, दीपमाला, सीता देवी व अन्य मौजूद थे.
चास सीओ से मिला नगर विकास समिति का प्रतिनिधिमंडल
बोकारो, नगर विकास समिति का प्रतिनिधिमंडल अभय कुमार मुन्ना के नेतृत्व में मंगलवार को चास अंचल अधिकारी दिवाकर दुबे से मिला. 11 सूत्री मांग पत्र दिया. आवेदित सभी आय, आवासीय, जाति, पारिवारिक सूची, दाखिल खारिज के आवेदन को अविलंब निष्पादित करने, मालगुजारी का भुगतान नियमित रूप से करने, राजस्व कर्मचारी को क्षेत्र में रहना सुनिश्चित करने समेत मांग हुई. प्रतिनिधिमंडल में जन संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विक्रम महतो, नागरिक कल्याण मंच के संरक्षक बालकृष्ण कुमार, डॉ एस कुमार, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के मल्लिक प्रसाद यादव, सुबोध कुमार सिंह, करमचंद गोप, लाल मुनी देवी, अतीश कुमार सिंह, रामकिंकर महथा व अन्य शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










