ePaper

Bokaro News : बिनोद बाबू की जीवनी को स्कूली पाठयक्रम में शामिल करे सरकार

Updated at : 18 Dec 2025 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बिनोद बाबू की जीवनी को स्कूली पाठयक्रम में शामिल करे सरकार

Bokaro News : खुदीबेड़ा में बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सभी ने बिनोद बाबू के विचारों और संघर्षों को याद करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

कसमार, कसमार प्रखंड के खुदीबेड़ा स्थित बिनोद बिहारी महतो चौक पर गुरुवार को झारखंड आंदोलन के प्रखर नेता बिनोद बिहारी महतो की 34वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. मुख्य अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय सराहनीय है, लेकिन सरकार को चाहिए कि बिनोद बिहारी महतो की जीवनी को भी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करे, ताकि छात्र उनके विचारों और योगदान से परिचित हो सकें. उन्होंने राज्य सरकार से शिबू सोरेन के साथ-साथ बिनोद बिहारी महतो को भी भारत रत्न देने की अनुशंसा केंद्र सरकार से करने की मांग उठायी. उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू ने झारखंडी अस्मिता, जल-जंगल-जमीन और सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष किया, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है. डॉ महतो ने प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण कराने की बात भी की. इसके पूर्व अतिथियों, कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने बिनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को स्मरण किया. इस दौरान सभी ने बिनोद बाबू के विचारों और संघर्षों को याद करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने तथा झारखंड आंदोलन के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया. मौके पर जिप सदस्य अमरदीप महाराज, रामसेवक जायसवाल, अशोक कुमार सिंह, महेंद्रनाथ महतो, उमेश कुमार महतो, उमेश कुमार जायसवाल, राजेश कुमार राय, डॉ जीतलाल महतो, पंकज कुमार जायसवाल, मनोज महतो, गुड्डू महतो, दशरथ महतो, जितेश भट्टाचार्य, सरोज महतो, सोमर महतो, चंद्रमोहन महतो, त्रिलोचन महतो, दुर्गाचरण महतो, सुरेश साव, धनुराम महतो, विजय महतो, ताराकांत महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola