ePaper

Bokaro News : सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता व प्रत्येक गतिविधि को सावधानीपूर्वक करें कर्मी : इडी

Updated at : 20 Dec 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता व प्रत्येक गतिविधि को सावधानीपूर्वक करें कर्मी : इडी

Bokaro News : बीएसएल के एसएमएस-टू एंड सीसीएस में संवाद कार्यक्रम का आयोजन, कार्यस्थल पर कर्मियों से सतर्क रहने की अपील.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट में सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने व जिम्मेदार कार्य प्रणालियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिशासी निदेशक (ऑपरेशंस) अनूप कुमार दत्त ने एसएमएस-टू एंड सीसीएस विभाग का दौरा कर वहां कार्यरत कर्मियों व ठेका श्रमिकों के साथ सुरक्षा संवाद किया. इडी श्री दत्त ने कार्यस्थल पर सभी कार्यरत कर्मियों से सतर्क रहने, सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने व प्रत्येक गतिविधि को सावधानीपूर्वक करने की अपील की. उन्होंने जोखिम पहचान व जोखिम आकलन की प्रभावी प्रथाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन प्रक्रियाओं का दृढ़ता से पालन दुर्घटनाओं की रोकथाम व सतत उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है. संवाद सत्र के दौरान श्री दत्त ने उपस्थित कर्मियों से सुरक्षा संबंधी सुझाव व फीडबैक प्राप्त किये और अपने अनुभव साझा किये. कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-टू एंड सीसीएस) डीके सक्सेना, महाप्रबंधक (सुरक्षा) विकास गुप्ता, विभागीय सुरक्षा अधिकारी के साथ विभाग के कर्मचारी व ठेका श्रमिक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola