Bokaro News : निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान, वसूला जुर्माना
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : अधिकारियों की अपील : सामान की खरीदारी के लिए घर से थैले लेकर आये व सिंगल यूज प्लास्टिक के थैलियों में सामान लेने से इंकार करें.
विज्ञापन
चास, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं चास नगर निगम के प्रशासक सह अपर नगर आयुक्त के संयुक्त आदेशानुसार सोमवार को चास में प्रतिबंधित वस्तुओं सहित सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री के रोकथाम के लिए कृषि बाजार परिसर में विशेष अभियान चलाया गया. दर्जनों व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में प्रतिबंधित सामानों की जांच की गयी व कुल 25500 रुपये का आर्थिक दंड वसूला गया.
अभियान का नेतृत्व कर रहे नगर प्रबंधक अनूप गुंजन टोपनो, ललित नीलम लकड़ा व राम श्रीवास्तव ने कहा कि चास के विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए विशेष जांच अभियान लगातार चलाया जायेगा. अधिकारियों ने आमजनों से अपील की कि सामान की खरीदारी के लिए घर से थैले लेकर आये और सिंगल यूज प्लास्टिक के थैलियों में सामान लेने से इंकार करें. अभियान में नगर निगम के एनफोर्समेंट टीम के सदस्य मनीष कुमार हाजरा, अनिल कुमार रजवार, शिव शंकर सिन्हा, आकिब हुसैन, संतोष कुमार सिंह, शैलेश कुमार एवं गृह रक्षा बल के जवान शामिल थे.विशेष राजस्व शिविरों में कई मामलों का किया गया निष्पादन
पेटरवार, बोकारो के उपायुक्त विजया जाधव और जिला अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी के निर्देश में सोमवार को हल्का नंबर दो, हल्का नंबर तीन के उलगड्डा, छह के दारीद और सात के चांदो पंचायत भवनों में सोमवार को विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया. नेतृत्व अंचल अधिकारी अशोक राम ने किया. शिविर में 48 रैयतों ने आवेदन दिया. इसमें त्रुटि निवारण से संबंधित 10 मामले और ऑनलाइन भू लगान से संबंधित दो मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया. मौके पर संबंधित पंचायतों के मुखिया, पंसस, राजस्व उप निरीक्षक अजय कुमार, प्रकाश चंद्र दास, दिनेश्वर मांझी, कुलीन कुमार शर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन









