Bokaro News : ईमानदारी से मेहनत करने वाले बच्चों को जरूर मिलती है सफलता
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 20 Jan 2026 10:51 PM
Bokaro News : सरदार पटेल पब्लिक स्कूल पिंड्राजोरा में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम, सीबीएसइ बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थी किये गये सम्मानित.
पिंड्राजोरा, सरदार पटेल पब्लिक स्कूल पिंड्राजोरा में मंगलवार को 12 वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी पिंड्राजोरा अभिषेक कुमार रंजन, पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह, सचिव सुभाष प्रसाद सिंह, महासचिव प्रवीण कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, प्राचार्या अमृता सिंह, सेक्टर नौ विद्यालय के प्राचार्य सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने कहा कि प्रतिभा और ईमानदारी से मेहनत करने वाले बच्चों को सफलता मिलती है. छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. इस दौरान सत्र 2024-25 में सीबीएसइ बोर्ड में सक्षम कुमार 91.2 , ऋषिकेश कुमार 91 व परितोष कुमार 88 .2 प्रतिशत लाने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया. मौके पर उपाध्यक्ष श्याम मदन सिंह, राजकुमार प्रसाद, मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सदस्य प्रमोद कुमार आरपी सिंह, उपेंद्र नारायण सिंह, जगदीश प्रसाद, राजेश कुमार, प्राचार्य पिंकी कुमारी, सुरेश कुमार महतो सहित संघ तथा विद्यालय लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










