Bokaro News : समस्याओं व चुनौतियों को साझा करने का आह्वान
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 20 Dec 2025 10:46 PM
Bokaro News : बीएसएल में महिला संविदा कर्मियों के लिए तनाव प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, योग के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता व तनाव प्रबंधन के व्यावहारिक उपायों से अवगत कराया.
बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट में महिला संविदा कर्मियों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘तनाव प्रबंधन’ विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को मानव संसाधन विभाग के ज्ञानार्जन व विकास केंद्र स्थित मिनी ऑडिटोरियम में किया गया. कार्यक्रम में संयंत्र के विभिन्न कार्य क्षेत्रों से 24 महिला संविदा कर्मियों ने सहभागिता की. मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक (ऑपरेशंस) अनूप कुमार दत्त उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि श्री दत्त ने महिला संविदा कर्मियों के लिए ऐसे जागरूकता एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल देते हुए महिला सशक्तिकरण को रेखांकित किया. उन्होंने महिला कर्मियों से अपनी समस्याओं व चुनौतियों को साझा करने का आह्वान किया. प्रबंधन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. योगा गुरु कृष्ण बंधु मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता व तनाव प्रबंधन के व्यावहारिक उपायों से अवगत कराया.प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत योग सत्र, स्वास्थ्य जागरूकता सत्र व मानव संसाधन विभाग द्वारा वैधानिक लाभों पर जानकारीपरक सत्र हुआ. मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन-ज्ञानार्जन एवं विकास) नीता बा ने मुख्य अतिथि व प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










