ePaper

Bokaro News : स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का आह्वान

Updated at : 16 Sep 2025 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का आह्वान

Bokaro News : चास नगर निगम का स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू, बोले अपर नगर आयुक्त : जीवन की बुनियादी आवश्यकता है स्वच्छता.

विज्ञापन

चास, चास नगर निगम की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान की शुरुआत आइटीआइ मोड़ चास स्थित सिदो कान्हू पार्क से की गयी. कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ की गयी. उपस्थित सभी लोगों ने अपने घर और मोहल्ले को स्वच्छ रखने के साथ समाज में स्वच्छता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया. अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि नागरिक जीवन की बुनियादी आवश्यकता है. उन्होंने सभी से आह्वान किया कि घर-घर और गली-गली स्वच्छता को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ायें . कहा कि स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गयी है, जो आने वाले पखवाड़े तक चास शहर के हर कोने में चलाया जायेगा और चास को स्वच्छ बनाया जायेगा. सहायक नगर आयुक्त शशि शेखर सुमन व स्मिता ने भी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया और बताया कि आने वाले दिनों में वार्ड स्तरीय सफाई अभियान, जन जागरूकता रैली तथा सामुदायिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और आम नागरिकों से अभियान में सहयोग करने की अपील की. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मुकेश राय व अमर स्वर्णकार, झामुमो के बोकारो महानगर मंटू यादव, भाजपा नेता सुभाष महतो, हारु झरियात, सभी नगर प्रबंधक, कार्यालय कर्मी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola