Bokaro News : बीएसएल. एचएसएम में केंद्रीय एसी प्रणाली का उन्नयन, परिचालन विश्वसनीयता हुई सुदृढ़
Updated at : 20 Dec 2025 11:02 PM (IST)
विज्ञापन

Bokaro News : बीएसएल की परिचालन उत्कृष्टता, प्रणालीगत विश्वसनीयता व सतत सुधार के प्रति प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित करती है सफल उन्नयन परियोजना.
विज्ञापन
बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट के हॉट स्ट्रिप मिल विभाग के एमआर-4 क्षेत्र में स्थित महत्वपूर्ण ड्राइव रूम्स के लिए केंद्रीय एयर-कंडीशनिंग प्रणाली के प्रतिस्थापन व उन्नयन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. इस उन्नयित केंद्रीय एसी प्रणाली का उद्घाटन अधिशासी निदेशक (ऑपरेशंस) अनूप कुमार दत्त ने किया.
रेफ्रिजरेंट के रिसाव के चलते शीतलन दक्षता भी प्रभावित हो रही थी
उल्लेखनीय है कि एमआर-4 क्षेत्र के ड्राइव रूम्स, जो भूतल व भूमिगत स्तर पर स्थित हैं, हॉट स्ट्रिप मिल की कॉइलर प्रणालियों के निर्बाध, सुरक्षित व सतत संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इन ड्राइव रूम्स में कन्वर्टर्स, ड्राइव्स व इलेक्ट्रॉनिक कार्ड्स जैसे अत्यधिक ताप-संवेदनशील व परिष्कृत उपकरण स्थापित हैं. पूर्व में स्थापित 2 × 80 टीआर क्षमता की केंद्रीय एसी प्रणाली दीर्घकालीन उपयोग के कारण जर्जर हो चुकी थी. वहीं कूलिंग कॉइल्स से रेफ्रिजरेंट के रिसाव के चलते शीतलन दक्षता भी प्रभावित हो रही थी.मात्र आठ दिनों में कार्य सफलतापूर्वक हुआ पूरा
ड्राइव रूम्स में स्थिर एवं नियंत्रित तापमान बनाये रखने की अनिवार्यता को दृष्टिगत रखते हुए बीएसएल द्वारा पुरानी एयर हैंडलिंग यूनिट्स (एएचयू) के स्थान पर 2 × 20,000 सीएफएम क्षमता की नवीन डीएक्स-टाइप एएचयू की स्थापना का निर्णय लिया गया. यह संपूर्ण कार्य निर्धारित सुरक्षा व गुणवत्ता मानकों का पूर्णतः अनुपालन करते हुए विभागीय इन-हाउस संसाधनों के माध्यम से पूरा किया गया. उल्लेखनीय है कि 12 दिनों की नियोजित शटडाउन अवधि के स्थान पर यह कार्य मात्र 8 दिनों में सफलतापूर्वक पूरा हुआ.संभावित उत्पादन हानि से बचाव जैसे महत्वपूर्ण परिचालन व वित्तीय लाभ प्राप्त हुआ
कमीशनिंग के बाद नयी केंद्रीय एसी प्रणाली के माध्यम से ड्राइव रूम्स का तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बनाए रखा जा रहा है, जो पूर्व निर्धारित 24 डिग्री सेल्सियस की आवश्यकता से भी बेहतर है. इस उन्नयन परियोजना से ड्राइव कूलिंग प्रणाली की विश्वसनीयता में उल्लेखनीय वृद्धि, ताप-संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बेहतर सुरक्षा, ब्रेकडाउन व उत्पादन व्यवधान में कमी, रेफ्रिजरेंट व रख-रखाव लागत में बचत व संभावित उत्पादन हानि से बचाव जैसे महत्वपूर्ण परिचालन व वित्तीय लाभ प्राप्त हुए हैं. यह सफल उन्नयन परियोजना बीएसएल की परिचालन उत्कृष्टता, प्रणालीगत विश्वसनीयता व सतत सुधार के प्रति प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित करती है. मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (यूटिलिटीज) एसआर सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (एचएसएम) पीके वर्मा, महाप्रबंधक (एचएसएम) सुनील कुमार, उप महाप्रबंधक (एचएसएम) राहुल सिंह, सहायक महाप्रबंधक (एसीवीएस) दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व संविदा कर्मी उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




