Bokaro News : बीएसएल : एसएमएस- न्यू विभाग की टीम ने बनाया कीर्तिमान

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 15 Sep 2025 10:22 PM

विज्ञापन

एसएमएस- न्यू विभाग की टीम ने 13 दिनों तक लगातार कार्य करते हुए अभी तक की सबसे लंबी 465 हिट्स की सीक्वेंस कास्टिंग कर भारतीय इस्पात उद्योग में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के एसएमएस- न्यू विभाग की टीम ने 13 दिनों तक लगातार कार्य करते हुए अभी तक की सबसे लंबी 465 हिट्स की सीक्वेंस कास्टिंग कर भारतीय इस्पात उद्योग में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इससे पहले राउरकेला स्टील प्लांट का 389 हिट्स के सिकुएन्स कास्टिंग का रिकॉर्ड था. इस रिकॉर्ड उत्पादन के उपलक्ष्य पर सोमवार को एसएमएस न्यू विभाग में कार्यरत बीडू के विभागीय प्रतिनिधि संजय कुमार अपने टीम के साथ ऑपरेशन इंचार्ज महाप्रबंधक भीसी रेड्डी की उपस्थिति में मुख्य महाप्रबंधक पीभी राव से मिलकर उन्हें बधाई दी. इस रिकॉर्ड उत्पादन के लिए कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने और उनके सम्मान के लिए गिफ्ट वितरण पर चर्चा की. साथ ही कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी उनका ध्यान आकर्षण कराया गया. इसमें एसएमएस- न्यू और एसएमएस -2 के कर्मचारियों के इंसेंटिव रिवॉर्ड के अंतर व त्रुटियों को 1 से 2 महीने के अंदर दूर करने, 01 नंबर कनवर्टर में एसी लगाने, एसएमएस- न्यू के विभिन्न क्षेत्रों सहित मिक्सर क्रेन में वॉकी- टॉकी की व्यवस्था करने, कर्मचारियों के लिए अच्छे रेस्ट रूम की व्यवस्था करने, कर्मचारियों के लिए सुरक्षित उत्पादन वातावरण तैयार करने सहित अन्य विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई. मौके पर रघुनाथ महतो, नीतीश कुमार, रवि तेजा, संजय सिंह, बी रजवार आदि मौजूद थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola