Bokaro News : नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा ने मनाया जश्न

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 20 Jan 2026 10:42 PM

विज्ञापन

Bokaro News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला मोड़ पर की आतिशबाजी, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का किया इजहार.

विज्ञापन

बोकारो, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के बनने पर मंगलवार को भाजपा बोकारो ने जश्न मनाया. धर्मशाला मोड़, चास में जिलाध्यक्ष जयदेव राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की. एक-दूसरे को मिठाई खिलायी. जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि महज 45 साल की उम्र में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना बड़ी उपलब्धि है. नितिन नबीन पांच बार विधायक रह चुके हैं. पूर्व मंत्री रहे हैं. भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष जैसी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. इधर, पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना जेन-जी के लिए बड़ा संदेश है. उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं को आगे आने, राजनीति से जुड़ने, मुख्यधारा में शामिल होने व राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित कर रही है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष धीरज झा, जिला महामंत्री संजय त्यागी, रामलाल सोरेन, दिलीप श्रीवास्तव, मुकेश राय, अर्चना सिंह, गौर रजवार, ऋषभ राय, अविनाश कुमार, चक्रधर शर्मा, सुनील मोहन ठाकुर, प्रकाश दास, धनंजय चौबे, अमर स्वर्णकार व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola