Bokaro News : गरीबों व शोषितों की आवाज थे बिनोद बिहारी महतो
Updated at : 18 Dec 2025 11:51 PM (IST)
विज्ञापन

Bokaro News : चास प्रखंड के रामडीह मोड़ स्थित बिनोद स्टेडियम में बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि मनायी गयी. विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बिनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
विज्ञापन
चास, चास प्रखंड के रामडीह मोड़ स्थित बिनोद स्टेडियम में गुरुवार को बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि मनायी गयी. विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बिनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
वक्ताओं ने कहा कि बिनोद बाबू गरीबों, शोषितों और वंचितों के मसीहा थे. मौके पर बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति के महासचिव हरीश चंद्र महतो, सांसद प्रतिनिधि दुर्गा चरण महतो, हाबुलाल गोराई, निरंजन महतो, टेकलाल महतो, एसएन महतो, उमेश महतो, लालदेव महतो, राजेश महतो, लोकगायिका झूमर शिल्पी रेवती देवी महतो, सुनीता देवी, अनिता देवी, जिप सदस्य राजेश महतो, सुशेन रजवार, मुखिया संदीप महतो, सुखलाल महतो, मनोज महतो, बूटन महतो, विकास बाउरी, युसूफ अंसारी, किरण मांझी सहित अन्य उपस्थित थे.आसनबनी में मनायी गयी पुण्यतिथि
तलगड़िया, बिनोद बाबू की पुण्यतिथि पर तिरंगा मोड़, आसनबनी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. अध्यक्षता किसान नेता जगन्नाथ रजवार व संचालन जेएलकेएम नेता अंकित कुंभकार ने किया. मौके पर झामुमो संस्थापक सदस्य दुर्गा चरण महतो, बबलू गोस्वामी, सुदामा गोस्वामी, गौरांग कुंभकार, प्रफुल्य, भीम महतो, अर्जुन महतो, दीपक कुमार बाउरी, महावीर रजवार, विश्वनाथ कुंभकार, दिलीप, डाॅक्टर महतो, रंजीत महतो, गौतम आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




