5 करोड़ दो वरना…! बोकारो के व्यापारी रितेश सिंह को मिली मौत की चेतावनी, 4 पर FIR दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Bokaro Crime News

लोहा व्यवसायी रितेश कुमार सिंह को मिली धमकी, Pic Credit- AI

Bokaro Crime News: बोकारो के लोहा व्यवसायी रितेश कुमार सिंह से व्हाट्सएप कॉल के जरिये 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. अमन साहू और राहुल दूबे समेत 4 लोगों के खिलाफ बीएस सिटी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

Bokaro Crime News, बोकारो, (धर्मेंद्र गुप्त): बोकारो में स्थित बीएसएल एलएच क्षेत्र के रहने वाले लोहा व्यवसायी रितेश कुमार सिंह ने पुलिस के पास प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने सोमवार को कुछ लोगों पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने आरोप लगाते हुए बीएस सिटी थाना में एफआईआर दर्ज करायी है.

किन किन लोगों पर दर्ज किया गया है मामला

जिन लोगों पर मामला दर्ज हुआ है उनमें राहुल दूबे, अमन साहू, मयंक सिंह और प्रकाश शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाये हैं. रितेश कुमार सिंह ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि रविवार को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया. कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनके “बॉस” को पांच करोड़ रुपये चाहिए. इसके बाद आरोपियों की ओर से मैसेज भेजकर भी पांच इतने ही रकम की मांग की गयी. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनसे अभद्र भाषा में बात करके धमकी दी गयी.

Also Read: Gumla: बंजर भूमि से हरियाली तक का सफर, सब्जी की खेती ने बदली किरण की जिंदगी

व्यापारी की हत्या की थी योजना

रितेश के अनुसार, कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि बोकारो में एक व्यापारी की हत्या की योजना थी और उनके परिवार तथा सहयोगियों पर नजर रखी जा रही है. उनके कहना है कि फोन करके धमकाने वालों ने चेतावनी दी कि यदि पैसे नहीं दिये गये तो उन्हें और उनके परिवार को गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

मामले की शिकायत मिलने के बाद बीएस सिटी थाना के इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करके आरोपियों के गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है. इस घटना की सूचना बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह और सिटी डीएसपी को भी दे दी गयी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

Also Read: धनबाद की बेटी का पटना में जलवा, डॉ. प्रियंका प्रियदर्शनी बनीं ‘मिसेज ग्लोबल बिहार 2026-27’

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola